एक्सप्लोरर

राफेल सौदे पर बीजेपी का पलटवारः कहा-डील पर सवाल पार्टी को बदनाम करने की नाकाम कोशिश

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राफेल सौदे की विषयवस्तु सार्वजनिक कर कांग्रेस चीन और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों की मदद करना चाहता है. राफेल सौदे को लेकर बीजेपी ने आरोपों को झूठा, भ्रामक और संशयपूर्ण बताया.

नई दिल्ली: राफेल पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झूठ का सहारा लेकर कांग्रेस आगे बढ़ने की नाकाम कोशिश कर रही है. एक दिन पहले कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राफेल सौदे को आजादी के बाद देश के रक्षा क्षेत्र का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया था. साथ हीं उन्होंने इस सौदे को रद्द करने की भी मांग की थी.

इसी के जवाब में बीजेपी की जम्मू कश्मीर इकाई ने लोकसभा चुनावों से पहले मोदी सरकार को घेरने की हताशापूर्ण कोशिश करार दिया है. कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राफेल सौदे की विषयवस्तु सार्वजनिक कर कांग्रेस चीन और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों की मदद करना चाहता है. राफेल सौदे को लेकर बीजेपी ने आरोपों को झूठा, भ्रामक और संशयपूर्ण बताया.

प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता (रिटायर्ड) ने कहा, ‘‘2019 के चुनावों से पहले नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की हताशापूर्ण कोशिशों के तहत कांग्रेस इस उम्मीद के साथ झूठी बातें गढ़ रही है और यह भ्रम पाल रही है कि वह बीजेपी की छवि खराब करने में कामयाब हो जाएगी.''

ये कोई पहली बार नहीं है कि कोई कांग्रेस नेता ने राफेल विमान सौदे पर सवाल उठाया हो. कांग्रेस प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य पी. एल. पुनिया ने भी राफेल विमान खरीद सौदे को आज देश का ‘सबसे बड़ा घोटाला’ करार देते हुए कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर कांग्रेस इसकी जांच करवायेगी.

पुनिया ने कहा था कि राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार देश का सबसे बड़ा घोटाला है. जनता सत्तारूढ़ बीजेपी को इसके लिए माफ नहीं करेगी. वर्ष 2019 में सत्ता में परिवर्तन होने पर इस घोटाले की जांच होगी और इसमें बड़े-बड़े लोग फंसेगे. राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस की दिल्ली इकाई कथित अनियमितता के मुद्दे पर आगामी 8 से 15 सितंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन भी करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget