एक्सप्लोरर

Rajasthan Crisis: कांग्रेस बोली- पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत, आज होनी है बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई

कांग्रेस का कहना है कि उसके पास राजस्थान में स्पष्ट बहुमत है. सूत्रों के मुताबिक, अब अशोक गहलोत सरकार विधानसभा का सत्र बुलाने पर विचार कर रही है.

जयपुर: कांग्रेस ने रविवार को कहा कि राजस्थान विधानसभा में पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत है. पार्टी के बागी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से भेजे गए अयोग्य करार देने संबंधी नोटिस को चुनौती दी है और राजस्थान हाई कोर्ट में सोमवार को उनकी याचिकाओं पर सुनवाई होनी है. कांग्रेस के सूत्रों ने विधानसभा सत्र बुलाए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इसके बारे में फैसला करने का राज्य मंत्रिमंडल और मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और ‘‘वे उचित फैसला लेंगे.’’

विधानसभा सत्र बुला सकती है कांग्रेस

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधानसभा का सत्र बुलाने पर विचार कर रही है, जिससे सचिन पायलट के नेतृत्व वाले बागी विधायकों के खेमे के सामने सिर्फ यही विकल्प रहे कि या तो वे सरकार के पक्ष में मतदान करें वरना उन्हें अयोग्य करार दे दिया जाए.

सत्र बुलाने से संबंधित एक सवाल के जवाब में सुरजेवाला ने कहा, 'विश्वास मत की मांग करना या नहीं करना राजस्थान के मंत्रिमंडल और मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. वे उचित फैसला लेंगे.' राज्य विधानसभा में कांग्रेस के पास बहुमत नहीं होने के बीजेपी के दावे पर उन्होंने कहा कि बीते 48 घंटे में ऐसा क्या बदल गया कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया इतने डर गए हैं कि विश्वास मत की मांग ही नहीं कर रहे हैं.

हमारे पास 109 विधायकों का समर्थन है- कांग्रेस 

सुरजेवाला ने कहा कि 200 सदस्यीय विधानसभा में उनके पास 109 विधायकों का समर्थन है. उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के पास बहुमत है और राजस्थान के बीजेपी नेता इस बात को स्वीकार कर रहे हैं. अब वे कह रहे हैं कि बीजेपी राष्ट्रपति शासन की मांग नहीं कर रही है और कांग्रेस को विधानसभा सत्र नहीं बुलाना चाहिए.’

उन्होंने कहा कि जहां तक कांग्रेस के बागी विधायकों की बात है तो वे कांग्रेस का हिस्सा हैं और पारिवारिक मामले को परिवार के भीतर की सुलझाया जा सकता है.

सुरजेवाला ने पायलट को संदेश देते हुए कहा, ‘सचिन पायलट और उनके निष्ठावान नेताओं को बीजेपी की मेहमान-नवाजी छोड़कर अपने परिवार में लौट आना चाहिए और यदि कोई बात है तो परिवार के भीतर उन पर बात करनी चाहिए.’

यह भी पढ़ें-

बिहार: किशनगंज बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने भारतीय युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
NCP प्रमुख शरद पवार बोले- कुछ लोग सोचते हैं राम मंदिर बनने से कोरोना खत्म हो जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget