एक्सप्लोरर

कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए हलचल तेज, CWC सदस्यों से बंद लिफाफे में मांगे गए 4 नामों के विकल्प

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को नए अध्यक्ष की तलाश है. इसके लिए कांग्रेस में कई दौर की बैठकें भी हो चुकी है लेकिन अभी तक किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सका है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए हलचल तेज हो गई है. पार्टी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्यों से नए अध्यक्ष के नाम को लेकर राय मांगी है. संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने CWC के सदस्यों और पार्टी के सभी महासचिवों से कहा है कि वे चार-चार नाम बंद लिफाफे में पार्टी को दें.

नेताओं ने इस नए फॉर्मूले के तहत नाम भेजने शुरू कर दिए हैं, जैसे ही सबके नाम पहुंच जाएंगे, केसी वेणुगोपाल सदस्यों द्वारा दिये गए नामों में से सबसे लोकप्रिय चार नामों पर CWC के सदस्य चर्चा करेंगे. वेणुगोपाल चार में से एक नाम चुनने के लिए हर सदस्य से अलग-अलग फोन पर भी बात करेंगे. जिसके बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी.

दरअसल सीनियर और युवा नेता दो बार मीटिंग कर चुके हैं ताकि किसी नाम पर सहमति बन सके. लेकिन दोनों ही मीटिंग नाकाम रही और फिर इस नए फॉर्मूले के तहत अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है. ताकि ये संदेश जाए कि सबसे बातचीत करके पार्टी नए अध्यक्ष को चुना है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी पहले ही ये साफ कर चुके हैं कि गांधी परिवार से कोई भी व्यक्ति पार्टी अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में शामिल नहीं होगा.

जल्द चुनाव के लिए उठ रही है आवाज

आपको बात दें कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जल्द से जल्द नए अध्यक्ष के चयन के लिए आवाज उठा रहे हैं. यही नहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी ने आज ही नए अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पद छोड़ने से पहले नए पार्टी प्रमुख के चयन को लेकर एक व्यवस्था बनानी चाहिए थी.

कांग्रेस के पूर्व संगठन महासचिव द्विवेदी ने यह सवाल भी किया कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी के भीतर जो ‘बैठकें’ चल रही हैं, इससे जुड़े पैनल को किसने अधिकृत किया है? राहुल गांधी के इस्तीफे की तारीफ करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जिम्मेदार पदों पर मौजूद नेताओं को इस आदर्श का अनुसरण करना चाहिए था.

जर्नादन द्विवेदी का छलका दर्द, कहा- मैं कांग्रेस के कई फैसलों से सहमत नहीं था

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह ने सोमवार को कहा था कि जल्द से जल्द कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाकर निर्णय किए जाएं तथा हो सके तो यह बैठक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई में बुलाई जाए.

गौरतलब है कि गांधी ने पिछले दिनों अपने इस्तीफे की औपचारिक घोषणा की और नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया. इसके बाद से अब तक सीडब्ल्यूसी की बैठक को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
Embed widget