एक्सप्लोरर

चुनाव से ठीक पहले बागियों पर कांग्रेस ने गिराया गाज, पूर्व मंत्री-विधायक समेत 28 को दिखाया बाहर का रास्ता

विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस ने अपने बागी नेताओं पर कार्रवाई की है. इसके तहत पार्टी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री, तीन पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व महासचिव, पूर्व सचिव और नौ विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है.

जयपुर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पार्टी के खिलाफ काम करने के लिए 28 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया. निष्कासित नेताओं में पूर्व केन्द्रीय मंत्री, तीन पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व महासचिव, पूर्व सचिव और नौ विधायक शामिल हैं. ये सभी विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत कैंडिडेट के खिलाफ खड़े हैं. इन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है. इस विषय पर पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण इन नेताओं को पार्टी से निकाला गया है. बयान में कहा गया है कि जिन लोगों को निकाला गया है उनमें पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और खंडेला से कांग्रेस कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ रहे महादेव सिंह खण्डेला, करणपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह संधू, बूंदी के पूर्व जिला अध्यक्ष सी एल प्रेमी, किशनगढ के पूर्व जिलाध्यक्ष नाथूराम सिनोदिया, पूर्व चेयरमेन गोपाल केसावत सहित 28 नेता शामिल हैं. एमपी में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, राजस्थान के रण में उतरेंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी राजस्थान में विधानसभा का चुनाव 7 दिसंबर को होना है. इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दी है. यहां विधानसभा की 200 सीटों पर इस बार कुल 2,294 प्रत्याशी चुनावी समर में ताल ठोक रहे हैं. राज्य के 4.7 करोड़ से अधिक मतदाता इनके राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे. चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे. यह भी पढ़ें- 26/11 हमले के दस साल: अमेरिका ने कहा- गुनहगारों को सजा ना मिलना पीड़ितों का अपमान, हाफिज और लखवी पर ईनाम बढ़ाया चंद्रशेखर राव के वादे पर अमित शाह का बयानः BJP कभी भी धर्म आधारित आरक्षण की इजाजत नहीं देगी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
McDonald Outlet: वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट
वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget