एक्सप्लोरर

आपत्तियों के बाद कांग्रेस ने 'प्रेरक' शब्द हटाया, प्रशिक्षकों को अब कहा जाएगा ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर

प्रशिक्षकों को 'प्रेरक' की जगह 'कॉर्डिनेटर कहे जाने पर आज कांग्रेस पार्टी में आम सहमति बन गई. दरअसल आज की बैठक में कुछ नेताओं ने इस शब्द पर आपत्ति जताई और कहा कि कांग्रेस के 'प्रेरक प्लान' की तुलना आरएसएस के प्रचारक से की जा सकती है.

नई दिल्लीः कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए बनाए जाने वाले प्रशिक्षकों को अब 'प्रेरक' नाम नहीं दिया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक आज की बैठक में कुछ नेताओं ने इस शब्द पर आपत्ति जताई. जिसके बाद तय हुआ कि प्रशिक्षकों को 'प्रेरक' की जगह 'कॉर्डिनेटर' कहा जाएगा. कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण के साथ ही सदस्यता अभियान भी शुरू करने जा रही है जिसमें पारंपरिक तरीके के साथ ही मोबाइल एप्लिकेशन का भी सहारा लिया जाएगा.

दरअसल पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी में प्रशिक्षण विभाग द्वारा तैयार किया गया एक आंतरिक 'नोट' जारी किया गया था जिसमें इस बात का जिक्र था कि देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षक बनाए जाएंगे. सबसे पहले इन प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर ये देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे. नोट में इन प्रशिक्षकों को 'प्रेरक' के तौर पर संबोधित किया गया था. ये बात जब चर्चा में आई तो कांग्रेस के 'प्रेरक प्लान' की तुलना आरएसएस के प्रचारक से की जाने लगी और कहा गया कि कांग्रेस संगठन को लेकर आरएसएस की नकल कर रही है.

आपत्तियों के बाद कांग्रेस ने 'प्रेरक' शब्द हटाया, प्रशिक्षकों को अब कहा जाएगा ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर

गुरुवार को सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई जिसमें सदस्यता और प्रशिक्षण पर चर्चा हुई. इस दौरान कुछ नेताओं ने प्रेरक शब्द पर आपत्ति जताई. सूत्रों के मुताबिक एक सदस्य ने आरएसएस के प्रचारक शब्द से हो रही तुलना का हवाला दिया तो पूर्वोत्तर के नेताओं ने कहा कि प्रेरक शब्द उनके इलाके के लोगों के पल्ले नहीं पड़ेगा. बैठक में मौजूद एक सूत्र के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी 'प्रेरक' शब्द को कठिन बताया. इसके बाद तय हुआ कि प्रशिक्षकों को प्रेरक की जगह प्रशिक्षण संयोजक/ ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर कहा जाएगा.

बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसको लेकर पूछे जाने पर कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि "हम नई पार्टी नहीं हैं. हमने आजादी की लड़ाई लड़ी है हम पहले से ही लोगों को प्रेरित करते आ रहे हैं हमे किसी (आरएसएस) से प्रेरणा लेने की जरूरत नही है. आरपीएन ने कहा कि बैठक में तय किया गया कि पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए आधुनिक तरीके अपनाए जाएंगे. युवाओं पर फोकस किया जाएगा ताकि उन्हें राष्ट्रवाद और धर्मनिरपेक्षता का सच्चा अर्थ समझाया जा सके.

आपको बता दें कि लगातार चुनावी हार से सबक लेते हुए कांग्रेस ने पार्टी कैडर को मजबूत करने के लिए उनकी ट्रेनिंग को लेकर रणनीति बनाई है. इसके तहत देश भर में ट्रेनर तैयार किए जाएंगे. प्रत्येक डिवीजन में 3 प्रेरक बनाए जाएंगे जिनमें से एक 1 महिला और 1 दलित/अल्पसंख्यक/ ओबीसी समाज से होंगे. सबसे पहले देश भर से ऐसे प्रेरकों का चयन किया जाएगा और फिर इन्हें एक हफ्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके बाद ये हर महीने प्रत्येक जिले में संगठन-संवाद करेंगे ताकि पार्टी के कार्यकर्ताओं को वैचारिक तौर पर मजबूत किया जा सके. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग की जिम्मेदारी भी प्रेरकों की होगी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर बनने के लिए संगठन का अनुभव, मजबूत विचारधारा और गुटबाजी से दूर रखना जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, रोहित शर्मा कर सकते हैं ओपनिंग

यूपी में यातायात नियम तोड़ने पर बढ़ा जुर्माना घटाने की तैयारी, लोगों को मिलेगी राहत

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: SC ने आठ लड़कियों को उनके परिवार को सौंपने की अनुमति दी

कुलभूषण जाधव मामले पर भारत दोबारा ICJ जा सकता है-विदेश मंत्रालय

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget