एक्सप्लोरर

'कांग्रेस नहीं करती है क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान', अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर भड़के अश्विनी वैष्णव

Allu Arjun: संध्या थिएटर के मामले अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान नहीं करती है.

Allu Arjun: मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन की संध्या थिएटर के मामले में शुक्रवार (13 दिसंबर) को गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत मिलने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पार्टी पर क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान न करने का आरोप लगाया है.

हैदराबाद के संध्या थिएटर भगदड़ मामले को लेकर तेलंगाना हाई कोर्ट ने पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को जमानत दे दी. इससे पहले आज सुबह ही उन्हें गिरफ्तार किया गया था और एक स्थानीय अदालत ने अभिनेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. 

 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साधा निशाना

रेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, "कांग्रेस को क्रिएटिव इंडस्ट्री के प्रति कोई सम्मान नहीं है और अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने इसे फिर से साबित कर दिया है. संध्या थिएटर में हुई दुर्घटना राज्य और स्थानीय प्रशासन की खराब व्यवस्था का स्पष्ट मामला थी. अब, उस दोष को मिटाने के लिए, वे इस तरह के प्रचार स्टंट में लिप्त हैं. तेलंगाना सरकार को लगातार फिल्मी हस्तियों पर हमला करने की बजाय प्रभावित लोगों की सहायता करनी चाहिए और उस दिन व्यवस्था करने वालों को दंडित करना चाहिए. यह देखना भी दुखद है कि कांग्रेस के सत्ता में आने के एक साल के भीतर यह एक सामान्य बात बन गई है."

जानें क्या है पूरा मामला

हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा-2' की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी. इस मामले में सुबह अभिनेता को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक स्थानीय अदालत में पेश किया था. अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. उन्हें चंचलगुडा जेल ले जाया गया था. लेकिन कुछ ही देर बाद तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी.इस खबर से अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की.

पुष्पा 2 की जबरदस्त सफलता का लुत्फ उठा रहे सुपरस्टार को सुबह गिरफ्तारी के बाद नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट परिसर में नवें एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था. अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था.पुष्पा 25 दिसंबर को रिलीज हुई थी. इससे ठीक एक दिन पहले 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी. अभिनेता पर आरोप है कि बिना कोई जानकारी दिए वह सिनेमाघर पहुंच गए थे. उन्हें देखकर भारी संख्या में पहुंची भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई थी.भगदड़ में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी. महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था.

(इनपुट एजेंसी के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget