एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने 2008-13 के बीच एक इंच जमीन ना ली ना किसी को दी...', रॉबर्ट वाड्रा पर बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

Bikaner Land Deal Case: कांग्रेस ने दावा किया है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' और राहुल गांधी को मिल रहे समर्थन से बीजेपी नेतृत्व घबरा गया है.

Congress Press Conference on Robert Vadra Land Deal Case: बीजेपी के निशाने पर एक बार फिर से गांधी परिवार के दामाद यानी रॉबर्ट वाड्रा आ चुके हैं. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किसानों की जमीन हड़प कर रॉबर्ट वाड्रा को सौंप दी. अब इस पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सभी आरोपों का खंडन किया है. 

उन्होंने दावा किया कि भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी को मिल रहे समर्थन से बीजेपी नेतृत्व घबरा गया है. सुरजेवाला ने कहा, "नफरत की दुकान चलाने वाले मनोरोग के शिकार हो गए हैं." बीजेपी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "बीजेपी के प्रवक्ता ने झूठे आरोप लगाते हुए कहा कि 2008 से 13 के बीच बीकानेर में किसानों की एक हजार एकड़ जमीन छीन कर दो फर्जी लोगों को बेच दी और फिर ये जमीन रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी को बेच दी."

बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया

कांग्रेस नेता ने कहा, "कांग्रेस सरकार ने 2008 से 13 के बीच बीकानेर में एक इंच जमीन ना ली ना किसी को दी. ये सफेद झूठ है." सुरजेवाला ने कहा, "फरवरी 2007 में बीजेपी सरकार ने दो लोगों (नाथाराम और हरिराम) को जमीन दी थी, जो नाथराम ने आगे दूसरे व्यक्ति को बेच दी. यह सब बीजेपी सरकार के दौरान हुआ. उसके तीन साल बाद 2010 में 32 हेक्टेयर जमीन रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी को बाजार दर पर बेच दी. उसके चार सालों बाद 2014 में राज्य सरकार की ओर से नाथाराम को सौंपी गई जमीन वापस सरकार को मिल गई." सुरजेवाला ने कहा, "इस पूरे मामले में नुकसान रॉबर्ट वाड्रा को हुआ."

बीजेपी पर लगाया फर्जीवाड़ा का आरोप

उन्होंने कहा, "नुकसान की भरपाई के लिए रॉबर्ट वाड्रा 2015 में अदालत गए और वो मामला अभी तक चल रहा है. ED में ECIR दर्ज कर स्काईलाइट कंपनी को समन भेजा. इस समन के खिलाफ स्काईलाइट अदालत गई, जिसे कोर्ट ने यह कह कर खारिज कर दिया कि इस मामले में आरोप ही नहीं है." सुरजेवाला ने पलटवार करते हुए कहा, "बीजेपी बताए कि उनकी सरकार ने फर्जीवाड़ा क्यों किया?"

चुनाव से पहले सियासत गरमाई

उन्होंने बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, "2013 के बाद पांच सालों तक बीजेपी की सरकार थी. इसके बाद भी इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा के ऊपर कोई आरोप नहीं लगा. केंद्र में आठ सालों में बीजेपी की सरकार है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. चुनाव से पहले ऐसे आरोप लगाना बीजेपी की आदत बन गई है."

ये भी पढ़ें-PM Modi Brother Accident: पीएम मोदी के भाई की कार का कर्नाटक में एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget