एक्सप्लोरर

बिहार में चुनाव के लिए गुजरात में प्लान बनाएगी कांग्रेस! 64 साल बाद इस राज्य में होगा अधिवेशन

Jairam Ramesh : कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 8 और 9 अप्रैल को आयोजित होने वाला अधिवेशन गुजरात में होने वाले छठवां अधिवेशन होगा.

Congress Party Convention in Gujarat : कांग्रेस गुजरात में आयोजित होने जा रहे अधिवेशन में संगठन बनाने और जवाबदेही पर जोर देने के साथ ही अपने सामने खड़ी चुनौतियों से निपटने और अपनी चुनावी किस्मत संवारने की रूपरेखा तय करने वाली है. कांग्रेस पार्टी का यह अधिवेशन गुजरात में 64 सालों के बाद हो रहा है. यह अधिवेशन बुधवार (9 अप्रैल) को होगा और एक दिन पहले मंगलवार (8 अप्रैल) को विस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी. इस बैठक में अधिवेशन के एजेंडे पर मुहर लगाई जाएगी.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस अधिवेशन के जरिए कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटियों (DCC) की शक्तियां बढ़ाने, संगठन सृजन के कार्य को तेज करने, चुनावी तैयारियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्णय किया जाएगा. इस अधिवेशन में पार्टी के शीर्ष नेता, कार्य समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य शामिल होंगे.

गुजरात में यह कांग्रेस पार्टी का छठा अधिवेशन- जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “पार्टी के 140 साल के इतिहास में यह गुजरात में कांग्रेस का छठवां अधिवेशन है.” उन्होंने बताया, “गुजरात में कांग्रेस पार्टी की पहली ऐसी बैठक अहमदाबाद जिले में 23-26 दिसंबर, 1902 के बीच सुरेंद्र नाथ बनर्जी की अध्यक्षता में हुई थी और दूसरी बैठक गुजरात के सूरत जिले में में 26-27 दिसंबर 1907 को रास बिहारी घोष की अध्यक्षता में हुई थी. उसके बाद गुजरात में पार्टी का तीसरा अधिवेशन 27-28 दिसंबर, 1921 को हकीम अजमल खान की अध्यक्षता में हुआ था.”

जयराम ने कहा, “कांग्रेस पार्टी का चौथा अधिवेशन गुजरात के हरिपुरा में 19-21 फरवरी, 1938 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अध्यक्षता में हुआ था. कांग्रेस की पांचवीं ऐसी बैठक गुजरात के भावनगर जिले में 6-7 जनवरी, 1961 को नीलम संजीव रेड्डी की अध्यक्षता में हुई थी.”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “गुजरात में अब छठी बार कांग्रेस की ऐसी बैठक 8 और 9 अप्रैल, 2025 को अहमदाबाद में मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हो रही है.” रमेश ने कहा, 'विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक मंगलवार (8 अप्रैल) को सरदार पटेल मेमोरियल सभागार में होगी और उसके अगले दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की बैठक साबरमती आश्रम और कोचरब आश्रम के बीच साबरमती के तट पर होगी.'

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले हो रहा पार्टी का अधिवेशन

पार्टी का यह अधिवेशन ऐसे समय होने जा रहा है जब 2024 के लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली के विधानसभा चुनावों में हार से उसकी उम्मीदों का बड़ा झटका लगा है. इस साल पार्टी की निगाहें बिहार विधानसभा चुनाव पर हैं जहां कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है.

कांग्रेस पार्टी के लिए चुनावी नजरिए से अगला साल महत्वपूर्ण

कांग्रेस की चुनावी किस्मत के लिहाज से अगला साल महत्वपूर्ण रहेगा जब वह केरल और असम के विधानसभा चुनाव में सत्ता के दावेदार के रूप चुनावी समर में उतरेगी. वह अगले वर्ष ही तमिलनाडु में द्रमुक के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, हालांकि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में उसने फिलहाल गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ नहीं की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान परस्त पार्टियों  से पास करवाया रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक परस्त पार्टियों  से पास करवाया रेजोल्यूशन 
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक... मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget