एक्सप्लोरर

'आपसी मतभेदों को भुलाकर जीत सुनिश्चित करें', कांग्रेस की बैठक में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

Congress Workshop: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के प्रभाव को बढ़ाने के लिए 'नेतृत्व विकास मिशन' की राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया.

Congress Leadership Development Mission: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार (05जुलाई) को अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से संबद्ध नेताओं का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सभी मिलजुलकर पार्टी के लिए काम करें और आपसी मतभेदों को भुलाकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें. 

मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली पार्टी मुख्यालय में एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विंग के लिए 'लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन' राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया. इन वर्गों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए इसका आयोजन किया गया जिसमें उनके साथ कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहें. उन्होंने कहा कि आपस में नहीं लड़ना चाहिए और एक दूसरे को नीचे गिराने की होड़ में नहीं पड़ना चाहिए.

कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाएं- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, 'उदयपुर के कांग्रेस चिंतन शिविर में 'लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन' की घोषणा की गयी थी. इस मिशन का मकसद एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक नेताओं को तराशना और निखारना है. जिससे वे अपने समुदायों में पार्टी के आधार को और विस्तार दें और इन समुदायों के बीच कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाएं.'

उन्होंने कहा, 'देश का संविधान और लोकतंत्र हमारे लिए ऑक्सीजन है. हम सभी को मिलकर इसकी रक्षा करनी है.' खरगे ने कहा कि  एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्गों के नेताओं को खुद को मजबूत करना होगा. खड़गे ने कहा, 'इस मिशन का मकसद चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मदद करना और जीत की संभावना बढ़ाना है. अगर कोई कमजोरी है तो हम उसे ताकत में बदल देंगे.'

'समुदायों के दर्द को समझें और...,'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी का काम जमीनी स्तर पर होता है. इसके जरिए हमें अपने सामाजिक न्याय के एजेंडे को आगे बढ़ाना है. इस अभियान में मौजूदा और नयी पीढ़ी के नेता दोनों शामिल हैं.'

कांग्रेस नेता के राजू ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों के बीच ऐसे नेता तैयार करना है जो अपने समुदायों के दर्द को समझें और उनके कल्याण और विकास के लिए काम करें.

ये भी पढ़ें- NCP Crisis: शरद पवार को अजित पवार ने पार्टी अध्यक्ष से किया 'बेदखल', 3 दिन पहले कहा था- चाचा ही रहेंगे चीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget