एक्सप्लोरर

Karnataka Election: कांग्रेस-बीजेपी की लड़ाई में कुत्ता और गाय की एंट्री, सिद्धारमैया के विवादित बयान को सीएम बोम्मई ने वफादारी से जोड़ा

Karnataka Election: कांग्रस नेता सिद्धरमैया एक जनसभा को संबोधित करते हुए कर्नाटक के सीएम पर वार किया है. उन्होंने कहा कि बसवराज बोम्मई पीएम मोदी के सामने एक पिल्ले की तरह है.

Siddaramaiah Calls Karnataka CM Puppy: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने बुधवार (4 जनवरी) को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधते हुए कहा कि, बोम्मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक ‘पिल्ले’ की तरह हैं. राज्य विधानसभा में विपक्षी नेता सिद्धरमैया ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप, राज्य में 5,495 करोड़ रुपये लाने में कथित तौर पर विफल रहने को लेकर, मुख्यमंत्री के खिलाफ यह टिप्पणी की.

वहीं, मुख्यमंत्री बोम्मई ने कांग्रेस नेता सिद्धिरमैया के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सिद्धरमैया का बयान उनके (कांग्रेस नेता के) व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है. बोम्मई ने कहा कि वह एक ‘वफादार कुत्ते’ की तरह राज्य की जनता के प्रति वफादार हैं. बोम्मई ने कहा कि मोदी ‘कामधेनु’ (गाय) की तरह हैं, जिन्होंने कर्नाटक को कई परियोजनाएं दी हैं, जो देश की आजादी के बाद कभी नहीं हुई थी.

कांग्रेस नेता का बोम्माई पर वार

सिद्धरमैया ने बुधवार (4 जनवरी) को एक जनसभा को संबोधित करते हुए बोम्मई को कुछ साहस दिखाने की चुनौती दी. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बसवराज बोम्मई, आप नरेंद्र मोदी के सामने एक पिल्ले की तरह हैं. आप उनके सामने कांपते हैं.’’ सिद्धरमैया ने कहा कि 15वें वित्त आयोग ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में कर्नाटक के लिए विशेष आवंटन के रूप में 5,495 करोड़ रुपये की सिफारिश की थी.

उन्होंने दावा किया, 'लेकिन कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह को पत्र में लिखा कि 5,495 करोड़ रुपये देना हमारे लिए संभव नहीं है. उन्होंने सिंह से इस मुद्दे को छोड़ने के लिए कहा.'

बोम्मई को दावा जनता देगी नेता प्रतिपक्ष  को करारा जवाब

सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री से कहा, 'कर्नाटक से लोकसभा में बीजेपी के 25 सदस्य हैं. आप (बोम्मई) कर्नाटक में ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए सत्ता में आए. यदि आपमें हिम्मत है तो केंद्र से 5,495 करोड़ रुपये लेकर दिखाएं.'

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बोम्मई ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता नेता प्रतिपक्ष को करारा जवाब देगी. बोम्मई ने बेल्लारी में संवाददाताओं से कहा, 'यह बयान कांग्रेस नेता के व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है.'

बम्मोई ने किया कांग्रेस पर पलटवार

बोम्मई ने कहा कि वफादार माने जाने वाले जानवर कुत्ते की तरह हैं, वह भी वफादार रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैंने सिद्धरमैया की तरह समाज को नहीं बांटा है. हमने दुर्भाग्य बांटने वाली कांग्रेस के विपरीत खुशियां दी है.' बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, 'नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक को 6,000 किलोमीटर का राजमार्ग दिया, जो आजादी के बाद के समय में एक रिकॉर्ड है. उन्होंने बेंगलुरु-मैसुरु राजमार्ग परियोजना, मंगलुरु-करवार बंदरगाह और कलासा-बंडुरा परियोजना को भी मंजूरी दी है.'

बोम्मई ने कहा कि आने वाले दिनों में ऊपरी कृष्णा परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर अनुदान जारी किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रमुख शहरों के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना को मंजूरी दी गई है. उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासन काल में ऐसा नहीं था. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण परियोजनाएं मोदी ने ही दी हैं.

ये भी पढें: Delhi: युवती के अपहरण की कोशिश, एसिड अटैक की धमकी, DCW चीफ का पुलिस को नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget