एक्सप्लोरर

मोहन भागवत पर कांग्रेस का पलटवार, अखिलेश सिंह बोले- नाथूराम के भक्त, राम की बात न करें

राम मंदिर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव आ गया है इसलिए राम याद आने लगे हैं. साढ़े चार साल तक नाथूराम-नाथूराम करते रहे और आज काम नहीं किया तो राम याद आने लगे.

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने एक बार फिर 'राम राग' छेड़ दिया है. नागपुर में आरएसएस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख ने कहा कि सरकार को राम मंदिर के लिए कानून लेकर आना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर बनने से देश में सद्भावना व एकात्मता का वातावरण बनेगा. राम मंदिर आंदोलन से जुड़े होने की वजह से हम कहना चाहते हैं कि राम मंदिर शीघ्रता पूर्वक बनना चाहिए.

संघ प्रमुख के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि राम नाम आरएसएस प्रमुख के मुंह से अच्छा नहीं लगता है क्योंकि ये नाथूराम (महात्मा गांधी की हत्या करने वाला) के भक्त हैं. राम भक्त नहीं हैं. नाथूराम की निंदा करें भी राम की बात करें. पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में है. इसलिए इसपर टिप्पणी करना उचित नहीं है.

कांग्रेस नेता ने कहा, ''चुनाव आ गया है इसलिए राम याद आने लगे हैं. साढ़े चार साल तक नाथूराम-नाथूराम करते रहे और आज काम नहीं किया तो राम याद आने लगे.''

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर के मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने के मुद्दे पर कहा कि कुछ तत्व नई-नई चीजें पेश कर न्यायिक प्रक्रिया में दखल दे रहे हैं और फैसले में रोड़े अटका रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिना वजह समाज के धैर्य की परीक्षा लेना किसी के हित में नहीं है.

मोहन भागवत का बड़ा बयान- राम मंदिर तो बनना ही चाहिए, सरकार कानून लाए

आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘राष्ट्रहित के इस मामले में स्वार्थ के लिए सांप्रदायिक राजनीति करने वाली कुछ कट्टरपंथी ताकतें रोड़े अटका रही हैं. राजनीति के कारण राम मंदिर निर्माण में देरी हो रही है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘राम जन्मभूमि स्थल का आवंटन होना बाकी है, जबकि साक्ष्यों से पुष्टि हो चुकी है कि उस जगह पर एक मंदिर था. राजनीतिक दखल नहीं होता तो मंदिर बहुत पहले बन गया होता. हम चाहते हैं कि सरकार कानून के जरिए (राम मंदिर) निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे.’’

राम मंदिर के मुद्दे पर तोगड़िया ने पीएम मोदी और भागवत पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget