एक्सप्लोरर

दिल्ली में तीन बच्चियों ने भूख से तड़प कर दम तोड़ दिया, अहंकारी सरकारें मदमस्त: कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी और आप सरकार को निशाने पर लिया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा दिल्ली में तीन बच्चियों ने भूख से तड़प कर दम तोड़ दिया लेकिन अहंकारी सरकारें मदमस्त हैं.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में तीन मासूम बच्चियों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. बच्चियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि तीनों बच्चियों की मौत भूख से हुई है. इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने समाज और सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इन बच्चियों की मौत का कारण भुखमरी बताई जा रही है वहीं दूसरी तरफ देश के नेता इस पर सियासत करने से बाज नहीं आ रहे. कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी और आप सरकार को निशाने पर लिया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा दिल्ली में तीन बच्चियों ने भूख से तड़प कर दम तोड़ दिया लेकिन अहंकारी सरकारें मदमस्त हैं.

सुरजेवाला ने क्या कहा? कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''आज दिल्ली में मानवता की मौत हो गई. बाप का रिक्शा चोरी, आठ दिन से मां से रोटी मांग रही थी. तीन मासूम बच्चियों ने भूख से तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया. अहंकारी सरकारें आरोप-प्रत्यारोप, रैलियों, समारोहों और विदेश यात्राओं में मदमस्त है.''

दो बार हुआ पोस्टमार्टम, दोनों बार वजह- भूख बच्चों की मौत के बाद दो बार पोस्टमॉर्टम किया गया. पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में कराया गया था, दूसरा पोस्टमॉर्टम जीटीबी अस्पताल में कराया गया. दोनों ही रिपोर्ट में मौत की वजह भूख बतायी गई है. लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल की डॉक्टर अमृता सक्सेना ने कहा, ''तीनों बच्चियों के शरीर में फैट (वसा) नहीं मिला. पोस्टमॉर्टम में साफ है कि पेट बिल्कुल खाली था.''

लड़कियों के ुपिता का रिक्शा चोरी हो गया था लड़कियों के पिता मंगल घर चलाने के लिए रिक्शा चलाते थे. लेकिन पिछले दिनों रिक्शा चोरी हो गया था. एक अधिकारी के मुताबिक, मंगल मकान मालिक मुकुल मेहरा का रिक्शा चलाता था. पिछले दिनों मेहरा ने उससे किराये की मांग की थी. जब वह पैसा चुकाने में नाकाम रहा तो मकान मालिक ने उसे घर खाली करने के लिए कहा था. अधिकारी ने कहा की घर में खाने के लिए पैसे नहीं थे. मंगलवार को मंगल नौकरी की तलाश में घर से निकले. इसके बाद दोपहर होते-होते तीनों बच्ची बेहोश हो गई. तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जमकर हो रही है राजनीति दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र में भूख से हुई मौत के बाद सियासत जारी है. कांग्रेस और बीजेपी ने जहां आम आदमी पार्टी (आप) की अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है तो वहीं आप ने कहा कि अभी भी उपराज्यपाल दिल्ली वासियों का राशन रोक रहे हैं. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले की जांच मजिस्ट्रेट को सौंप दी गई है. सिसोदिया ने कल रात ट्वीट कर कहा था, ''मंडावली में तीन बच्चियों की मौत की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. यह परिवार दो दिन पहले ही मंडावली में एक मकान में रह रहे किराएदार के यहां मेहमान आया था. घटना के पहले से ही बच्चियों के मजदूर पिता काम पर गए थे जो लौटे नहीं हैं. मां भी पहले से मानसिक बीमार हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं परिवार मानता हूं'
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget