एक्सप्लोरर

'वे पैदल चलते नहीं हैं, शाम का खाना छोड़ते नहीं हैं', खरगे पर निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने घेरा

निशिकांत दुबे के मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर हमला बोला है. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ये बीजेपी का दलित विरोधी चेहरा है.

संसद में धक्का-मुक्की मामले में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है. जहां बीजेपी राहुल गांधी पर बीजेपी सांसदों को धक्का देकर गिराने का आरोप लगा रही है. वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी सांसदों पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का देने का आरोप लगाया है. दोनों पार्टियों की ओर से पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है. बीजेपी की शिकायत पर पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है. अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने खरगे को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसपर सियासी घमासान मच गया है.

दरअसल, एक चैनल में बातचीत के दौरान निशिकांत दुबे ने कहा, खरगे साहब बुजुर्ग हो गए हैं. हम उनका सम्मान करते हैं. मैंने उनको व्यक्तिगत कितनी बार कहा है कि आप अपने वेट को कम करिए. आप मॉर्निंग वॉक पर चलिए. आपका घुटना शरीर के कारण काम नहीं कर रहा है, इसलिए आपको चलने में हमेशा दिक्कत हो रही है. मैंने उन्हें 10 बार कहा होगा. वे पैदल चलते नहीं है. शाम का खाना छोड़ते नहीं है. उनका शरीर दिन-प्रतिदिन हैवी होता जा रहा है.

कांग्रेस ने निशिकांत दुबे का वीडियो शेयर कर बीजेपी को घेरा

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का वीडियो शेयर कर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, खरगे जी गिर गए, क्योंकि वे ज्यादा खाते हैं. यह है इन गलीच भाजपाईयों का दलित विरोधी असली चेहरा. इनको दलितों के भरपेट खाने पर भी तकलीफ है. इस फर्जी डिग्री वाले निशीकांत दुबे जैसे लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष, 83 वर्षीय दलित नेता खरगे जी से धक्का मुक्की की, उन्हें चोट भी आई. अब उनके वजन, उनके खानपान, उनकी चाल पर भद्दी फबतियां कस रहा है. अपने पिता की उम्र के व्यक्ति के साथ यह लीचड़ई कर रहा है.

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, बीजेपी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने FIR की दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
Abhijeet Dipke Detained Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget