एक्सप्लोरर

लॉकडाउन बढ़ाने के एलान के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे सात सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन के बाद कांग्रेस ने उनसे सात सवाल पूछे हैं.कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी से सवाल पूछकर उन पर निशाना साधा है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को सम्बोधित करते हुए लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक और बढ़ा दी. जिसके बाद कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना वायरस से लड़ने और आगे रोड मैप के लिए सात सवाल पूछे.

रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि मोदी जी देश ने 21 दिन का लॉकडाउन माना और देश 20 दिन का लॉक डाउन भी मानेगा पर नेतृत्व के मायने केवल देशवासियों को जिम्मेदारी का अहसास दिलाना नहीं, बल्कि सरकार और शासक की जनता के प्रति जवाबदेही और जिम्मेदारी का निर्वहन है.

सुरजेवाला ने पूछे सात सवाल

1. कोरोना की रोकथाम का एक मात्र रास्ता है-टेस्टिंग. एक फरवरी से 13 अप्रैल, 2020 तक, यानी 72 दिनों में देश में केवल 2 लाख 17 हजार 554 कोरोना टेस्ट हुए. औसत 3,021 टेस्ट प्रतिदिन है. टेस्ट कई गुना बढ़ाने की क्या योजना है?

2. कोरोना के खिलाफ अग्रिम पंक्ति के योद्धा डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मी हैं. इनके लिए अब तक एन-95 मास्क और पीपीई की जबरदस्त कमी है. इस मसले पर आपकी चुप्पी क्यों?

3. पलायन कर चुके करोड़ों मजदूर आज रोजगार-रोटी के संकट से जूझ रहे हैं.इस सवेंदनशील व मानवीय मसले पर आपका एक्शन प्लान क्या है?

4. लाखों एकड़ गेहूं-रबी की फसलें कटाई के लिए तैयार हैं, लेकिन इंतजाम क्यों नहीं हैं? समय पर कटाई और MSP पर फसल खरीद सुनिश्चित करने को लेकर आप चुप क्यों हैं?

5. कोरोना से पहले ही देश का युवा अभूतपूर्व बेरोजगारी से जूझ रहा था. अब बेरोजगारी, छंटनी-नौकरियां जाने की दर विकराल रूप ले रही है.आपकी ‘कोविड-19 एकनॉमिक रिकवरी टास्क फोर्स’ कहां गायब है?

6. देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुकानदार, लघु और मध्यम उद्योग- आज चौपट होने की कगार पर हैं. खेती के बाद सबसे अधिक रोजगार इन्ही क्षेत्रों में है.इन्हें वापस पटरी पर लाने व आर्थिक मदद के बारे आपकी क्या ऐक्शन प्लान है?

7. पूरी दुनिया ने कोरोना से पैदा हुए आर्थिक संकट से पार पाने हेतु करोड़ों-अरबों रुपये के आर्थिक पैकेज लागू किए. इस सूची में आपकी सरकार आखिरी पायेदान पर क्यों खड़ी है?

ये भी पढ़ें-

सोने में फिर दिखा शानदार उछाल, 46,000 के स्तर को पार किया, चांदी भी चमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget