एक्सप्लोरर

कांग्रेस चली आप की राह, लोगों से की चंदे की अपील

जहां पार्टी ये बताना चाहती है कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उसे चंदे की दरकार है वहीं इस कदम से वो अपना इमेज मेकओवर की भी कोशिश में नजर आती है.

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी की तर्ज पर कांग्रेस ने अपनी वेबसाइट के जरिए लोगों से चंदा देने की अपील की है. कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि "कांग्रेस को आपका समर्थन और मदद की जरूरत है. भारत के 70 सालों के गौरवशाली लोकतंत्र को पुनर्स्थापित करने के लिए हमारी मदद करें" इसके बाद वेबसाइट पर चंदे का लिंक दिया गया है. ट्वीट का हैश टैग है '#आई कंट्रीब्यूट फॉर इंडिया'

बताने की जरूरत नहीं कि इसके जरिए जहां पार्टी ये बताना चाहती है कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उसे चंदे की दरकार है वहीं इस कदम से वो अपना इमेज मेकओवर की भी कोशिश में नजर आती है.

पार्टी के सूत्र बताते हैं कि पहले की तुलना में कांग्रेस के चंदे में भारी कमी आई है. पिछले साल भर में कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने पार्टी के विधायकों-सांसदों को चिट्ठी लिख कर पार्टी फंड में रकम जमा करने को कहा था. दरअसल कांग्रेस का नया कार्यालय भी तैयार हो रहा है. उसके लिए भी पार्टी को पैसे की जरूरत है. ऊपर से लोकसभा चुनाव तो सबसे अहम है ही. हाल में ही सम्पन्न हुए कर्नाटक चुनाव में बीजेपी के कद्दावर श्रीरामुलु के खिलाफ लड़ रहे अपने उम्मीदवार योगेश बाबू के लिए कांग्रेस ने ऑनलाइन चंदे का अभियान चलाया था.

कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी का चंदा मॉडल अपनाने पर प्रतिक्रिया देते हुए आप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि "आम आदमी पार्टी पहले से कहती आई है कि हम राजनीति करने नहीं बदलने आए हैं. आप ने राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता का अतुलनीय मानक स्थापित किया है. अगर बीजेपी-कांग्रेस भी इस दिशा में आगे बढ़ते हैं तो उनका स्वागत है. हालांकि कांग्रेस के 70-80 फीसदी चंदे का स्त्रोत अज्ञात है." कांग्रेस सोशल मीडिया प्रमुख रम्या ने सवालों को लेकर भेजे गए संदेश का जवाब नहीं दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
India Bloc Protest Live: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
LIVE: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
Explained: न सड़क, न प्रदर्शन और न गठबंधन! असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति का असली गणित क्या?
न सड़क, न प्रदर्शन और न गठबंधन! असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति का गणित क्या?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget