एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने मोदी सरकार को करार दिया 'यू टर्न' सरकार, सभी भारतीय को कोरोना वैक्सीन न देने पर पूछे ये सवाल

पहले केंद्र सरकार ने कहा था कि हर भारतीय को इस संक्रमण के विरूद्ध टीका लगाया जाएगा, लेकिन बाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की कि देश में हर इंसान को टीका लगाने की जरूरत नहीं है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने इस बयान को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर हमला किया कि हर व्यक्ति को काविड-19 का टीका लगाने की जरूरत नहीं है. उसने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा कि किन लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए विपक्षी दल ने कहा कि उन्होंने घोषणा की थी कि हर भारतीय को इस संक्रमण के विरूद्ध टीका लगाया जाएगा, लेकिन बाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की कि देश में हर इंसान को टीका लगाने की जरूरत नहीं है.

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि हर भारतीय को कोविड टीका मिलेगा. लेकिन प्रधानमंत्री का बयान स्वास्थ्य मंत्रालय के यह कहने के बाद जुमला में बदल गया कि पूरे देश का टीकाकरण नहीं किया जाएगा.’’

पार्टी ने अगले ट्वीट में सवाल किया, ‘‘क्या भारतीय लोगों को कुछ स्पष्टता मिल सकती है? जब इस जानलेवा वायरस से बचने की बात आएगी तो क्या उन्हें टीके मिलेंगे या उन्हें आत्मनिर्भर होना होगा.’’

कांग्रेस ने मोदी सरकार को ‘यू टर्न’ सरकार करार दिया

कांग्रेस ने सरकार को ‘यू टर्न’ सरकार करार दिया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि हर भारतीय को कोविड-19 टीका मिलेगा लेकिन कुछ ही दिन बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने देश में सभी नागरिकों के टीकाकरण की बात कभी नहीं की.

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को कहा था, ‘‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार ने देश में सभी नागरिकों के टीकाकरण की बात कभी नहीं की. महत्वपूर्ण यह है कि हम ऐसे वैज्ञानिक मुद्दों पर बस तथ्यात्मक सूचना के आधार पर चर्चा करें और फिर उसका विश्लेषण करें.’’

यह भी पढ़ें- 

अमरिंदर सिंह और अमित शाह की मुलाकात पर हरसिमरत कौर ने साधा निशाना, कहा- कैप्टन-मोदी की सांठगांठ उजागर

Farmers Protest: किसान नेताओं के साथ बातचीत के अलावा प्लान-B पर भी काम कर रही सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget