महाराष्ट्रः कांग्रेस ने मुकुल वासनिक समेत नियुक्त किए पांच क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी
कांग्रेस ने मुकुल वासनिक को विदर्भ क्षेत्र का चुनाव पर प्रभारी बनाया है. इसी तरह पार्टी महासचिव अविनाश पांडे को मुंबई क्षेत्र और चुनाव कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है.

नई दिल्लीः कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक समेत पांच नेताओं को क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की.
वासनिक को विदर्भ क्षेत्र का चुनाव पर प्रभारी बनाया गया है. इसी तरह पार्टी महासचिव अविनाश पांडे को मुंबई क्षेत्र और चुनाव कंट्रोल रूम का प्रभारी, रजनी पाटिल को पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र, आर सी खूंटिया को उत्तरी महाराष्ट्र और राजीव सातव को मराठावाड़ा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया है.
.INC COMMUNIQUE Appointment of following leaders as Election Incharges for Maharashtra Assembly Election. pic.twitter.com/lBGVAsEBKr
— INC Sandesh (@INCSandesh) September 19, 2019
गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा की 288 सीटें हैं और कांग्रेस एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है. बाकी सीटें छोटी पार्टियों को दी जा सकती हैं. कुछ हफ्ते बाद राज्य में चुनाव होने वाले हैं.
महाराष्ट्र: नासिक में बोले पीएम मोदी- ‘नई सरकार को 100 दिन हुए, इस शतक में धार भी है, रफ़्तार भी’



















