एक्सप्लोरर

Congress Plenary Session: '...तब समझेंगे आपकी 56 इंच की छाती है', कांग्रेस के महाधिवेशन से खरगे का पीएम से सवाल

Congress Plenary Session: छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का 85वां प्लेनरी सेशन आयोजित हुआ. जहां कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

Congress Plenary Session:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह नगर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन आयोजित किया गया है. कांग्रेस महाधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार (25 फरवरी) को कहा कि मैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया. यह केवल कांग्रेस जैसी लोकतांत्रिक पार्टी में हो सकता है. ये लोकतंत्र का सबसे बड़ा सबूत है. खरगे ने कहा कि आज मैं भावुक और गौरवशाली महसूस कर रहा हूं.

महाधिवेशन में खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. मल्लिकार्जुन ने कहा कि देश भर में चारों ओर नफरत माहौल है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश में रौशनी की उम्मीद जगाई है. वह सर्दी, गर्मी, बर्फ, बारिश के मौसम की परवाह नहीं करते हुए यात्रा में चलते रहे. भारत का तिरंगा थामे करोड़ों लोग उनके साथ चलें भी और जुड़े भी. खरगे ने कहा कि देश का दर्द कांग्रेस जानती है. खरगे ने कहा कि देश 5 सालों में सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है. सरकार लोगों के अधिकारों पर हमला कर रही है. उन्होंने कहा इस वजह से हमारा नारा होगा, सेवा, संघर्ष और बलिदान सबसे पहले हिंदुस्तान. 

'पीएम के दोस्त की संपत्ति बढ़ गई 13 गुना'
खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों के इस्तेमाल से चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन को रोकने के लिए छापा मारा गया, लेकिन हमारे नेताओं ने डटकर मुकाबला किया. खरगे ने कहा कि कोरोना के समय गंगा मां लाशों से पटी पड़ी थीं और दिल्ली में लोग अपनी पीठ थपथपा रहे थे. पीएम के दोस्त की संपत्ति 13 गुना बढ़ गई. रोज प्रचार छपवाने वाले प्रधान सेवक अपने मित्र की सेवा कर रहे हैं. आज सवाल है कि एसबीआई, एलआईसी बचेगी या उसे भी बेच देंगे! जो कुछ हमने बनाया वो बेच रहे हैं. उन्होंने कहा कि सामाजिक रूप से पिछड़े, अल्पसंख्यकों को सत्ता के बुलडोजर से कुचला जा रहा है.

'गरीबों, आदिवासियों पर बढ़ गए हैं अत्याचार'
महाधिवेशन में खरगे ने कहा कि देश में गरीबों, आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ गए हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती. वोट लेने के लिए पिछड़ों की बात करते हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि सरकारी कंपनियों को बेचने से पिछड़ों की नौकरी भी खत्म हो रही है. उन्होंने कहा कि चीन के अतिक्रमण पर घुटने टेक दिए. हम भारत की सेना के साथ खड़े हैं. सेना बहादुर है, सरकार विफल है. खरगे ने कहा कि पीएम कहते हैं कोई घुसा नहीं, विदेश मंत्री कहते हैं कि हम चीन से लड़ नहीं सकते, क्योंकि वो बड़ी अर्थव्यवस्था है. उन्होंने कहा कि चीन से जमीन छीन कर अप्रैल 2020 की स्थिति वापस दिलाएंगे तभी समझेंगे कि आपकी 56 इंच की छाती है. खरगे ने कहा कि वो सभी दल जो बीजेपी, आरएसएस से लड़ने को तैयार है हम उन्हें साथ लेने के लिए तैयार हैं. इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतों ने साजिश कर बेहद ईमानदार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बदनाम किया.

यह भी पढ़ें

'जब यहां नहीं डरे तो वहां क्या...' पाकिस्तान को उसके घर में खरी-खरी सुनाने पर जावेद अख्तर की दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget