एक्सप्लोरर

Congress 5 Guarantees In Karnataka: कर्नाटक में कांग्रेस कैसे पूरी करेगी 5 गारंटियां, कितना पड़ेगा सरकारी खजाने पर बोझ? जानें

Siddaramaiah On 5 Guarantees: कर्नाटक में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई है. ऐसे में पार्टी ने 5 गारंटियों को पूरा करने वाले वादे को पहली कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दी है.

Congress Guarantees: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार (20 मई) को बेंगलुरु में शपथ ली. इसी के साथ चुनाव में पार्टी ने जो वादे किए थे उनमें से 5 गारंटियों को मंजूरी भी दे दी. इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कैबिनेट की पहली मीटिंग में ही पांच गारंटियों को मंजूरी मिली है.

वहीं, कैबिनेट की पहली बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “जिस प्रशासन की जनता ने हमसे अपेक्षा की है वैसा ही प्रशासन उन्हें मिलेगा. हमने पहली मंत्रिमंडल की बैठक में कांग्रेस की 5 गारंटियों को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है. अगला मसौदा कैबिनेट की अगली बैठक में आ जाएगा.” इससे पहले 19 मई को दिल्ली में डीके शिवकुमार ने कहा था कि कैबिनेट की पहली बैठक में हम अपनी सभी गारंटी योजनाओं को लागू करने जा रहे हैं. हम अपने वादे निभाएंगे.

कौन सी हैं 5 गारंटियां?

कांग्रेस ने वादा किया था कि वो सत्ता में आने पर पांच गारंटियों को पूरी करेगी.

  1. सभी घरों (गृह ज्योति) को 200 यूनिट मुफ्त बिजली.
  2. हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 रुपये मासिक सहायता.
  3. गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवार (अन्न भाग्य) के प्रत्येक सदस्य को 10 किलोग्राम मुफ्त चावल.
  4. बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों (दोनों 18-25 आयु वर्ग में) को दो साल के लिए 1,500 रुपये (युवा निधि)
  5. सार्वजनिक परिवहन बसों (शक्ति) में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा.

इन पांच गारंटियों को लेकर क्या बोले CM सिद्धारमैया?

सीएम सिद्धारमैया ने कहा, “वित्तीय प्रभाव कुछ भी हो, वादों को पूरा किया जाएगा.” सिद्धरमैया ने कहा कि सरकार का शुरुआती अनुमान है कि चुनावी वादों को पूरा करने से सरकारी खजाने पर सालाना 50,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

इसके अलावा उन्होंने कहा, “राज्य में सबसे पहले गृह ज्योति योजना लागू की जाएगी. इसके तहत 200 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी. इस पर करीब 1,200 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.” अगली योजना पर बताते हुए उन्होंने कहा, “गृहलक्ष्मी योजना पर काम जारी है. कैबिनेट की अगली बैठक के बाद बताएंगे कि इस पर कितना खर्च होगा. अब इन योजनाओं को लागू करने के लिए कितना भी खर्च आए लेकिन हम इनको लागू करेंगे.” मुफ्त सवारी वाली योजना पर उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कन्नडिगों के लिए है.

उन्होंने साफ तौर पर कहा है, “पहले इसको लेकर विवरण किया जाएगा, फिर विस्तार से बात की जाएगी. अभी विवरणों पर गौर करना जरूरी है.“ सीएम सिद्धारमैया ने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह युवाओं को बेरोजगारी वाले पैसे देने के लिए कहा, उनके लिए पता लगाना होगा कि राज्य में कितने बेरोजगार हैं और कौन सा युवा किस योजना के तहत कवर होगा. इसका पूरा विवरण आने के बाद योजना लागू होगी.

ये भी पढ़ें: 2000 Rupee Note: खरगे ने 2000 के नोट बैन पर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई, कहा- नोटबंदी पर पर्दा डालने के लिए की गई ‘दूसरी नोटबंदी’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
राम जन्मभूमि में कथित चंदा चोरी का मामला: SC ने यूपी सरकार से नए सिरे से SIT के गठन को कहा, 27 जुलाई को आदेश जारी करेगा कोर्ट
राम जन्मभूमि में कथित चंदा चोरी का मामला: SC ने यूपी सरकार से नए सिरे से SIT के गठन को कहा, 27 जुलाई को आदेश जारी करेगा कोर्ट

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget