एक्सप्लोरर

सरकार के दिशा निर्देश जारी होने के बाद क्या है OTT प्लेटफ़ार्म की चिंता, सरकार के साथ बैठक में हुई बात

सरकार ने 25 फरवरी को मध्यवर्ती और डिजिटल मीडिया नैतिकता संहिता के लिए दिशानिर्देश और नियम को अधिसूचित किया, जिसमें त्रिस्तरीय निवारण प्रणाली को भी रखा गया. नियमों के मुताबिक़ स्ट्रीमर्स को उम्र, संदर्भ, विषय, स्वर और प्रभाव के आधार पर सामग्री को वर्गीकृत करना ज़रूरी कर दिया गया है.

नई दिल्लीः सरकार के दिशानिर्देशों और वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं के लिए आचार संहिता जारी करने के एक हफ्ते बाद, इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) के सदस्यों ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को अपनी चिंताओं से वाक़िफ़ कराया. इनमे अमेजन, नेटफ्लिक्स, ज़ी, हॉट स्टार जैसे विडीओ स्ट्रीमर के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में प्रमुख चिंता थी OTT प्लेटफार्मों और सामग्री रचनाकारों को आपराधिक कार्यवाही से बचाव था.

प्रतिनिधियों का तर्क था कि स्व-नियामक शिकायत निवारण प्रक्रिया के तीन स्तरों के समाप्त होने के बाद ही ऐसा होना चाहिए. यानी अगर किसी दर्शक को किसी कंटेंट पर आपत्ति है तो वो शिकायत निवारक प्रकिया से गुज़रने के बाद ही पुलिस के पास जाकर आपराधिक मामला दर्ज करवा सके.

बैठक में शामिल एक सदस्य ने बताया, "हम सभी देख रहे हैं कि तांडव मामले में क्या हो रहा है. अमेज़ॅन प्राइम धारावाहिक का उल्लेख करते हुए कहा कि, इस आधार पर कानूनी कार्यवाही की कि फ़िल्म में हिंदू देवताओं और उत्तर प्रदेश पुलिस को अनुचित रूप से चित्रित किया गया है.

हाई कोर्ट ने रचनाकारों की ओर से माफी और कटौती के बावजूद मामले में अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया. सदस्य ने बताया, ''हम कुछ आश्वासन चाहते हैं. हम दिशानिर्देशों में सरकार द्वारा निर्धारित विस्तृत शिकायत निवारण प्रणाली का पालन करेंगे,लेकिन हम उसके साथ साथ आपराधिक कार्यवाही नहीं चाहते है.'' प्रतिनिधिमंडल ने कंटेंट और एज़ वेरिफ़िकेशन सिस्टम बनाने पर भी चिंता जताई.

उन्होंने कहा, ''यदि आप पूरे उद्योग को देखते हैं, तो 40 से अधिक ओटीटी चेनल हैं. मौजूदा एज़ वेरिफ़िकेशन प्रणालियों वाले बहुत कम चैनल हैं. प्रतिनिधियों ने कहा कि पांच आयु श्रेणियों के तहत सामग्री को वर्गीकृत करने में समय लगेगा.'' छोटी ओटीटी सेवाओं के लिए तो ये और भी ज़्यादा मुश्किल है. एक प्रतिनिधि ने बताया, "हमने बताया है कि सरकार को सिर्फ शीर्ष पांच-सात खिलाड़ियों को नहीं देखना चाहिए."

सदस्यों ने नए नियमों को लागू करने के लिए समय मांगा क्योंकि इसमें ओटीटी प्लेटफार्मों की तकनीकी पहलुओं को खोलने के साथ-साथ प्रत्येक OTT पर कई हजारों घंटे की सामग्री को फिर से खोलने की ज़रूरत पड़ेगी.

कुछ OTT प्रतिनिधियों का कहना है कि सिस्टम को लगाने के लिए छह से आठ महीने की आवश्यकता होगी. कुछ बदलावों को करना आसान है, जबकि कुछ बदलावों में वक्त लगेगा. कुछ OTT के पास से कुछ के पास कोई बच्चों के लिए लॉक सिस्टम नहीं है. इसे शुरू करने में कुछ समय लेगेगा.

वर्गीकरण को निम्नलिखित श्रेणियों में प्रमुखता से दिखाना होगा - सार्वभौमिक (यू), यू / ए 7+, यू / ए 13+, यू / ए 16+ और वयस्क. OTT प्लेटफॉर्म को 13+ के रूप में वर्गीकृत की जाने वाली सामग्री के लिए पेरेंट लॉक भी उपलब्ध कराना होगा.

फ़िलहाल सरकार ने OTT स्ट्रीमर की चिंताओ को सुना है और आगे फिर मिलकर चिंता को दूर करने पर सहमति बनी है लेकिन सरकार ने फ़िलहाल किसी तरह की नियमों में ढिलाई का संकेत नहीं दिया है.

अनुराग कश्यप-तापसी पन्नू से IT की टीम कर सकती है फिर पूछताछ, मिले अहम व्हाट्सएप चैट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget