एक्सप्लोरर

अयोध्या मामला: सुप्रीम कोर्ट में नक्शा फाड़ने वाले वकील के खिलाफ पुलिस में शिकायत

भारत के मुख्य न्यायाधीश की मौजूदगी में भरी सर्वोच्च अदालत में नक्शा फाड़ने वाले देश के मशहूर वकील राजीव धवन के खिलाफ नई दिल्ली जिले के संसद मार्ग थाने में शिकायत दी गई है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या प्रकरण की सुनवाई के दौरान नक्शा फाड़कर फेंकने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारत के मुख्य न्यायाधीश की मौजूदगी में भरी सर्वोच्च अदालत में नक्शा फाड़ने वाले देश के मशहूर वकील राजीव धवन के खिलाफ नई दिल्ली जिले के संसद मार्ग थाने में शिकायत दी गई है.

शिकायत कर्ता अभिषेक दुबे की तरफ से नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को संबोधित शिकायत संसद मार्ग थाने में शुक्रवार (18 अक्टूबर, 2019) को दी गई.

शिकायतकर्ता ने कहा, "राजीव धवन जैसे देश के इतने वरिष्ठ वकील से यह उम्मीद नहीं थी कि वह भरी सर्वोच्च अदालत के भीतर इस तरह देश के कानून का मखौल उड़ाएंगे. उन्होंने जो किया वह कदापि बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. जब देश के कानून के रखवाले ही इस तरह की बेहूदा हरकतें पब्लिकसिटी बटोरने के लिए करने लगेंगे तो फिर कानून की रक्षा भला कौन और कैसे करेगा?"

EPFO कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीवाली से पहले मिलेगा 60 दिनों का बोनस

दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा आईटी सोशल मीडिया सेल के संयोजक और शिकायतकर्ता अभिषेक दुबे ने अपनी शिकायत में लिखा है, "16 अक्टूबर, 2019 को अयोध्या मामले में चल रही सुनवाई के अंतिम दिन सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता राजीव धवन द्वारा नक्शा फाड़ कर फेंका गया था. जिसके कारण देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की गई है."

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, "वकील राजीव धवन की इस हरकत से देश को धार्मिक ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है. यह हिंदू महासभा को भी नीचा दिखाने की कोशिश है."

राहुल गांधी से अमित शाह का सवाल- आपकी चार पीढ़ियों ने आदिवासियों के लिए क्या किया?

इस सिलसिले में नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने कहा, "हां, शिकायत मिली है. चूंकि शिकायत मेरे पदनाम से संबोधित थी, इसीलिए उसे मैंने अपने ऑफिस के पास स्थित थाना संसद मार्ग में रिसीव करा दिया है."

क्या आरोपी वकील राजीव धवन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है? डीसीपी नई दिल्ली ने कहा, "नहीं, अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. शिकायत में दिए बिंदुओं पर कानूनी पक्ष पर हम लोग विचार कर रहे हैं. इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात करने के बाद ही कोई ठोस कार्रवाई शुक्रवार शाम तक हो पाने की संभावना है."

सुप्रीम कोर्ट का थाना तो तिलक मार्ग लगता है, जबकि शिकायतकर्ता ने शिकायत संसद मार्ग थाने में दी है. ऐसे में पुलिस क्या करेगी? जिला डीसीपी ने कहा, "चूंकि मेरे ऑफिस के पास संसद मार्ग थाना मौजूद है. बस इसलिए वहां शिकायत प्राप्त करवा दी गई है. केस दर्ज होने की स्थिति में सब कुछ तिलक मार्ग थाने में ही किया जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget