एक्सप्लोरर

झारखंड में महाशिवरात्रि पर क्‍यों हुआ सांप्रदायिक बवाल, भड़के ओवैसी, बीजेपी सांसद भी आगबबूला, घिरे हेमंत सोरेन, पढ़ें पूरा मामला

Jharkhand Religious Clash: झारखंड के पलामू जिले में शिवरात्रि पर तैयार किए जाने वाले तोरणद्वार पर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया. अब इस विवाद ने राजनीतिक रूप ले लिया है.

Jharkhand Religious Clash In Palamu:  झारखंड के पलामू जिले के पांकी में शिवरात्रि पर तैयार किये जा रहे तोरणद्वार को लेकर विवाद के चलते अलग-अलग समुदायों के दो समूहों में झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर के बीच मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है. 

एक तरफ जहां इस हिंसा के बाद से हुए सांप्रदायिक बवाल के बाद एआईएमआई अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी प्रदेश की हेमंते सोरेन सरकार पर भड़क गए तो वहीं देवघर से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे आग बबूला हो गए और उन्होंने प्रशासन को चुनौती देते हुए कह दिया कि वह शिव भगवान के लिए आमरण अनशन भी कर जाएंगे. 

'अनहोनी-विवाद को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन'
वहीं शिवरात्रि, श्रद्धा और हालिया विवाद को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया. इस सतर्कता के बीच किसी भी तरह की अनहोनी और गलत सूचना से निपटने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी. 
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इलाके में 144 लागू करने के बाद शाम चार बजे से चौबीस घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है. 

क्या बोले जिले के डिप्टी कलेक्टर?
पलामू के उपायुक्त ए डोडे ने पत्रकारों को बताया कि पांकी क्षेत्र में हुई आगजनी, पत्थरबाजी और हिंसा की घटनाओं में कम से कम छह से ज्यादा लोग घायल हो गए. उन्होंने कहा कि पूरे पांकी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी है. डोडे ने बताया कि शाम चार बजे से सावधानी के तौर पर चौबीस घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गयी हैं जिससे कोई सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अफवाह नहीं फैला सकें.

पुलिस सूत्रों के अनुसार उपद्रवियों ने चार दुकानों, दो घरों और छह गाड़ियों में आग लगा दी. उन्होंने बताया कि अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) की गाड़ी में भी तोड़-फोड़ हुई.

क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?
सासंद असुदुद्दीन औवैसी ने आरोप लगाया कि पलामू में हिंसा फैलाने के लिए महशिवरात्रि का तोरण द्वार नहीं लगा था लेकिन आरएसएस ने हिंसा फैलाने के लिए ऐसा करवाया. हेमंत सोरेन को घेरते हुए उन्होंने कहा कि हिंसा के लिए वह भी बराबर के दोषी हैं क्योंकि वह समय रहते हुए हिंसा को नहीं रोक सके. 

क्यों शुरू हुआ विवाद?
स्थानीय लोगों ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरणद्वार बनाने पर विवाद शुरू हुआ. अलग-अलग समुदायों के दो समूहों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट हुई. उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के चलते पांकी की राहेवीर पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर की सजावट की जा रही है. इसी के मद्देनजर मंगलवार की शाम मस्जिद चौक पर तोरणद्वार बनाने के लिए बांस-बल्ली और कपड़ा लेकर मजदूर पहुंचे.

स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी दौरान एक समुदाय के लोगों ने मजदूरों को रोक दिया. उनका कहना था कि यहां पर एक धार्मिक स्थल है इसलिए तोरणद्वार नहीं बनाने दिया जाएगा. इस पर विवाद शुरू हो गया. पुलिस ने बताया कि विवाद बढ़ने पर एक व्यक्ति ने मंदिर समिति के सदस्‍यों में से एक के सिर पर डंडा मार दिया जिसके बाद झड़प शुरू हो गई.

क्या बोले राज्य के सीएम हेमंत सोरेन?
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांकी के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. अंतिम सूचना मिलने तक इलाके में स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है.

Election Survey: ट्रिपल तलाक कानून के बाद भी मुस्लिम महिलाओं में नहीं बनी बीजेपी की बात, सर्वे के आंकड़े दे रहे गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget