एक्सप्लोरर

एलोपैथी पर टिप्पणी मामले में बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ीं, IMA ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

आईएमए ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा गया है कि रामदेव कोरोना के इलाज को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जो एक अपराध है. ये शिकायत दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में दर्ज कराई गई है.बाबा रामदेव ने कहा था- कोरोना के इलाज में एलोपैथिक दवाएं लेने की वजह से लाखों लोग मर गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रामदेव से इस अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बयान को वापस लेने को कहा था.

नई दिल्ली: एलोपैथी के इलाज पर टिप्पणी करने वाले योगगुरू बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के महासचिव डॉ. जयेश लेले ने रामदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. ये शिकायत दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में दर्ज कराई गई है. शिकायत में कहा गया है कि रामदेव कोरोना के इलाज को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जो एक अपराध है.

रामदेव पर दर्ज हो राजद्रोह का मामला- IMA

इससे पहले आईएमए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि कोरोना के उपचार के लिए सरकार के प्रोटोकॉल को चुनौती देने और टीकाकरण पर कथित दुष्प्रचार वाला अभियान चलाने के लिए योगगुरु रामदेव पर तत्काल राजद्रोह के आरोपों के तहत मामला दर्ज होना चाहिए. आईएमए ने रामदेव को मानहानि का नोटिस भी भेजा है. संघ ने उनसे 15 दिन के अंदर माफी मांगने को कहा है और ऐसा नहीं होने पर वह उनसे एक हजार करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति राशि मांगेगा.

डर फैलाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें- पीएम से IMA

आईएमए ने मोदी को लिखे पत्र में कहा कि यह बड़ी संतोषजनक बात है कि देश में टीकों की दोनों खुराक ले चुके केवल 0.06 प्रतिशत लोगों को कोरोना वायरस का ‘मामूली’ संक्रमण हुआ और टीका लगवा चुके लोगों को फेफड़ों में अत्यंत गंभीर संक्रमण होने के मामले ‘बहुत दुर्लभ’ रहे.

संगठन ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया, ‘‘हम आपसे अपील करते हैं कि अपने कंपनी के उत्पादों के निहित स्वार्थ के चलते टीकाकरण पर डर का संदेश फैलाने वाले और भारत सरकार के उपचार प्रोटोकॉलों को चुनौती देने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें. हमारे विचार से यह स्पष्ट रूप से राजद्रोह का मामला है और ऐसे लोगों पर बिना किसी देरी के राजद्रोह के आरोपों में फौरन मुकदमा दर्ज होना चाहिए.’’

बाबा रामदेव ने क्या दावा किया था?

रामदेव ने वायरल हुए वीडियो में जारी अपने बयान को रविवार को वापस ले लिया था. इसमें उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल कुछ दवाओं पर सवाल उठाते हुए और यह कहते सुना जा सकता है कि ‘‘कोविड-19 के इलाज में एलोपैथिक दवाएं लेने की वजह से लाखों लोग मर गए.’’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी रामदेव से इस ‘अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण’ बयान को वापस लेने को कहा था.

यह भी पढ़ें-

संबित पात्रा बोले- केजरीवाल सरकार ने अपने दम पर केवल 13 फीसदी लोगों का टीकाकरण किया

क्या मरने के 12 घंटे बाद भी मृत शरीर से कोरोना दूसरे को फैल सकता है? जानिए एक्सपर्ट का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में नशे का कारोबार ध्वस्त: 945 तस्कर जेल में, अमित शाह बोले- जारी रहेगा प्रहार
असम में नशे का कारोबार ध्वस्त: 945 तस्कर जेल में, अमित शाह बोले- जारी रहेगा प्रहार
विजय की TVK का दावा, '...तो हमें मिलतीं 160 सीटें', DMK ने SIR पर बहाए घड़ियाली आंसू
विजय की TVK का दावा, '...तो हमें मिलतीं 160 सीटें', DMK ने SIR पर बहाए घड़ियाली आंसू
लेफ्ट दलों ने SIR और CEC के मुद्दे पर मांगा विजय का साथ, कहा- 'अन्याय के खिलाफ...'
लेफ्ट दलों ने SIR और CEC के मुद्दे पर मांगा विजय का साथ, कहा- 'अन्याय के खिलाफ...'
राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था त्यागपत्र
राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था त्यागपत्र

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget