एक्सप्लोरर

कोरोना टेस्टिंग के लिए मंगाई गई COBAS-6800 मशीन, 24 घंटे में 1200 सैंपल्स की हो सकेगी जांच

गुरुवार तक देश में 20 लाख सैंपल लिए गए और उसकी जांच की गई है. भारत में अब रोज़ाना एक लाख सैंपल टेस्ट करने की क्षमता हो गई है. भारत में 359 सरकारी और 145 प्राइवेट लैब है, जहां सारे कोविड 19 टेस्ट की सुविधा है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. वहीं, इनसे निपटने के लिए सरकार ने अलग अलग तैयारी की है. इसी कड़ी में कोरोना की कम समय में ज्यादा टेस्टिंग के लिए COBAS-6800 नई अत्याधुनिक मशीन लाई गई है, जिसे एनसीडीसी को दिया गया है. गुरुवार से एनसीडीसी लैब में सैंपल टेस्टिंग COBAS-6800 पर होगी. ये अत्याधुनिक मशीन 24 घंटे में 1200 सैंपल्स टेस्ट कर सकती है. इससे ना सिर्फ एक साथ कई टेस्ट हो पाएंगे, बल्कि पेंडेंसी भी खत्म होगी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने गुरुवार को एनसीडीसी को ये मशीन दी. उन्होंने कहा, "क्योंकि ये मशीन रोबोटिक्स से लैस है, इसलिए किसी भी तरह के इंफेक्शन खास कर हेल्थ केयर वर्कर को इसका खतरा नहीं होगा. वहीं, इससे टेस्ट भी ज्यादा संख्या में होंगे और जल्द नतीजे आएंगे.

COBAS 6800 मशीन को टेस्टिंग के लिए न्यूनतम BSL2 + नियंत्रण स्तर के लैब की जरूरत होती है. इसलिए इसे किसी भी सुविधा पर नहीं रखा जा सकता है. COBAS-6800 वायरल हेपेटाइटिस बी एंड सी, एचआईवी, एमटीबी (दोनों राइफैम्पिसिन और आइसोनियाज़ाइड प्रतिरोध), पैपिलोमा, सीएमवी, क्लैमाइडिया, नेएसेरेमिया जैसे अन्य का पता लगा सकता है.

गुरुवार तक देश में 20 लाख सैंपल लिए गए और उसकी जांच की गई है. भारत में अब रोज़ाना एक लाख सैंपल टेस्ट करने की क्षमता हो गई है. भारत में 359 सरकारी और 145 प्राइवेट लैब है, जहां सारे कोविड 19 टेस्ट की सुविधा है.

अब तक भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 78003 है. वहीं इस संक्रमण से अब तक 2,549 मरीजों की जान जा जुकी है. फिलहाल देश में 49,219 एक्टिव पेशेंट्स है, यानी वो जिनका इलाज चल रहा है. अब तक कुल 26,235 मरीज संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके है. भारत में रिकवरी दर 33.6% है. राहत की बात है कि लगातार रिकवरी रेट बढ़ रहा है. बुधवार तक सिर्फ 3% मरीज आईसीयू, 2.7% ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 0.39% मरीज वेंटिलेटर पर है. वहीं देश में डबलिंग टाइम 13.9 दिन हो गया है.

आज 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, जहां से पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक भी मामले की रिपोर्ट नहीं हुए है. ये राज्य है अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, गोवा, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, पुदुचेरी, तेलंगाना. इसके अलावा, दमन और दीव, सिक्किम, नागालैंड और लक्षद्वीप ने अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget