एक्सप्लोरर

कोयला घोटाला: पश्चिम बंगाल की नौकरशाही पर CBI का शिकंजा, पूछताछ के लिए इन्हें भेजा नोटिस

मीना पर आरोप है कि आसनसोल जिले के पुलिस कमिश्नर के पद पर रहते हुए उन्होंने कोयला तस्करों से कथित तौर पर सांठगांठ की और उन्हें अनेक तरह की सुविधाएं मुहैया कराई.

नई दिल्ली: कोयला घोटाले में सीबीआई ने पश्चिम बंगाल की नौकरशाही पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. सीबीआई ने एक पुलिस कमिश्नर और एक पूर्व जिला मजिस्ट्रेट को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है. इनसे मंगलवार और बुधवार को पूछताछ की जाएगी. सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया कि आसनसोल जिले के पुलिस कमिश्नर रह चुके लक्ष्मी नारायण मीणा को सीबीआई का नोटिस दिया गया है. पूर्व पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी नारायण मीणा को सीबीआई ने मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है.

मीना पर आरोप है कि आसनसोल जिले के पुलिस कमिश्नर के पद पर रहते हुए उन्होंने कोयला तस्करों से कथित तौर पर सांठगांठ की और उन्हें अनेक तरह की सुविधाएं मुहैया कराई. सीबीआई के आला अधिकारी के मुताबिक अब तक की जांच के दौरान अनेक ऐसे अहम तथ्य सामने आए हैं, जिनसे पता चलता है कि इस सांठगांठ के बदले लक्ष्मी नारायण मीणा को भी कोयला तस्करों की तरफ से अनेक फायदे पहुंचाए गए थे. अब सीबीआई यह जानना चाहती है कि उन्होंने तस्करों को क्या फायदे पहुंचाए थे और तस्करों ने उन्हें क्या फायदे पहुंचाए थे. वहीं चाय के फायदे पहुंचाने में टीएमसी के किसी नेता की भूमिका मानी जा रही है.

सीबीआई को नोटिस

सीबीआई के आला अधिकारी के मुताबिक बांकुड़ा जिले के पूर्व डीएम अरुण प्रसाद को सीबीआई का नोटिस दिया गया है. सीबीआई ने उन्हें बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. सीबीआई जांच अधिकारी के मुताबिक पूर्व डीएम अरुण कुमार पर भी कोयला तस्करों की सहायता करने के आरोप हैं. लिहाजा उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

ध्यान रहे कि तस्करी के मामले में सीबीआई अब तक सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुद्रिरा बनर्जी और उनकी साली मेनका गंभीर सहित उनके परिजनों से पूछताछ कर चुकी है. इस मामले में अभिषेक बनर्जी के खासम खास कहे जाने वाले टीएमसी युवा विंग के महासचिव विनय मिश्रा की तलाश सीबीआई को है. विनय मिश्रा फिलहाल देश के बाहर फरार बताया जाता है. सीबीआई इस मामले में कुछ नौकरशाहों से भी पूछताछ कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: बंगाल के कोयला घोटाले में बड़ा खुलासा, 1300 में से ₹730 करोड़ अभिषेक बनर्जी के करीबी विनय-विकास के पास गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये है प्रेम पत्र', BJP के मानहानि केस की चेतावनी पर अब्दुल्ला का तंज, J&K सरकार गिराने की कोशिश का दावा
'ये है प्रेम पत्र', BJP के मानहानि केस की चेतावनी पर अब्दुल्ला का तंज, J&K सरकार गिराने की कोशिश का दावा
Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget