एक्सप्लोरर

Nuclear Weapon: चीन, पाकिस्तान को भेज रहा परमाणु हथियारों का साजो-सामान! झूठ भी बोला, भारत की पड़ी नजर तो खुली पोल, रिपोर्ट में खुलासा

Pakistan Nuclear Weapon: डीआरडीओ विशेषज्ञों की रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़े आकार की कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीनें दोहरे उपयोग वाले उपकरण हैं.

Pakistan Nuclear Weapon: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान जाने वाले एक जहाज को मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर पकड़ा है. ये जहाज चीन से पाकिस्तान जा रहा था. चीन के ओर से भेजे गए इस जहाज में परमाणु हथियार बनाने और बैलिस्टिक मिसाइल से जुड़े कंसाइनमेंट के शक में भारत ने इसे रोका है. अब डीआरडीओ की रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार प्रोग्राम में संभावित उपयोग के लिए चीन से भेजी जा रही संदिग्ध वस्तुओं की जब्ती के मामले में डीआरडीओ टीम ने मंगलवार (5 मार्च) को अपनी आधिकारिक रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी को सौंप दी है.

परमाणु हथियार में इस्तेमाल हो सकती हैं सीएनसी मशीनें 
डीआरडीओ विशेषज्ञों की रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़े आकार की कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीनें दोहरे उपयोग वाले उपकरण हैं. डीआरडीओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि इनका उपयोग सैन्य अनुप्रयोगों के लिए किया जा सकता है. 

लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक सीएनसी मशीनों का इस्तेमाल नॉर्थ कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रमों में करता रहा है. वहीं, पाकिस्तान ने रविवार (3 मार्च) को चीन के जहाज की भारत में जब्ती की कार्रवाई पर विरोध जताया. पाकिस्तान ने इसे खराद मशीन बताते हुए एक सामान्य सा मामला करार दिया है. 

चीनी कंसाइनमेंट में इटली की सीएनसी मशीन
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट अनुसार पाकिस्तान जा रहे चीन के कंसाइनमेंट में एक सीएमसी मशीन है, जिसे इटली की कंपनी ने बनाया है. डीआरडीओ ने ये साफ कर दिया है कि सीएनसी मशीन का इस्तेमाल पाकिस्तान अपने मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम में कर सकता है. 

ये कंसाइनमेंट 22,180 किलो का है और इसे ताइयुआन माइनिंग इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट कंपनी लिमिटेड की ओर से पाकिस्तान भेजा रहा था. सीएनसी मशीनें कंप्यूटर से चलाई जाती हैं. ये मशीनें दक्षता, स्थिरता और सटीकता प्रदान करती हैं, जो मानवीय रूप से संभव नहीं है. 

वासेनार अरेंजमेंट में शामिल हैं सीएनसी मशीनें
इन मशीनों को 1996 से वासेनार व्यवस्था में शामिल किया गया है. इस अंतरराष्ट्रीय हथियार नियंत्रण व्यवस्था का उद्देश्य नागरिक और सैन्य दोनों उपयोग वाले उपकरणों के प्रसार को रोकना है, जिसके 42 सदस्य देशों में से एक भारत भी है. जो पारंपरिक हथियारों और दोहरे इस्तेमाल की मशीनों की आवाजाही पर जानकारी का आदान-प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें:

Weather Forecast: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार से लेकर तमिलनाडु तक, देश में कैसा रहेगा मौसम? बैड नहीं गुड न्यूज दे रहा IMD

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget