एक्सप्लोरर

जानिए- सीएम से विधायकों की अजब-गजब मांग, योगी का दिलचस्प जवाब

योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि नेता उनसे सिर्फ़ विकास के काम के लिए मिलें. किसी की पैरवी या शिकायत के लिए नहीं.

लखनऊ:  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अब भी कई लोगों के लिए अजूबा बने हुए हैं. रहन सहन से लेकर बोल वचन तक. भगवा रंग के कपड़े वाले नेता पहली बार सीएम तो बन गए. लेकिन उनकी पार्टी के नेता उन्हें समझ नहीं पा रहे हैं. विधायकों और सांसदों का तो हाल बुरा है. कई बार तो ख़ुद योगी भी चक्कर में पड़ जाते हैं .

योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि नेता उनसे सिर्फ़ विकास के काम के लिए मिलें. किसी की पैरवी या शिकायत के लिए नहीं. लेकिन भला नेता जी कहां मानने वाले. अगर किसी दिन आप विधायकों के साथ योगी की बैठक में चले जायें तो हंसते-हंसते लोट पोट हो जायेंगे. पूर्वांचल के एक विधायक ने सीएम से अपने इलाक़े में चीनी मिल शुरू करवाने के लिए कहा. योगी ने पूछा “ आपके यहाँ तो दूर दूर तक गन्ने की खेती नहीं होती है. आपके विधान सभा में तो मैंने कभी एक गन्ना नहीं देखा”. एमएलए साहेब तो अपनी माँग से टस से मस होने को तैयार नहीं थे. वे झट से बोले “ सीएम साहेब गन्ना नहीं है तो क्या हुआ. चीनी मिल खुलते ही खेती शुरू हो जायेगी”.

ऐसी ही एक और दिलचस्प कहानी पश्चिमी यूपी के विधायक से जुड़ी हुई है. बात पिछले महीने की है. सीएम योगी आदित्यनाथ से एमएलए की भेंट उनके ऑफ़िस में हुई. पहली बार विधायक बने नेता जी ने कहा “ हमारे इलाक़े में सेल की एक फ़ैक्टरी लगवा देते तो लोगों को रोज़गार मिल जाता”. योगी हैरान रह गए. उन्होंने कहा “ लेकिन आपके यहाँ आयरन ओर या कोई खनिज तो निकलता नहीं."  विधायक ने जवाब दिया “ कुछ न कुछ इंतज़ाम कर लेंगे”. यूपी के सीएम मन ही मन अपना माथा पीटने लगे.

कुछ एमएलए तो ऐसे भी हैं जो बिना काम के ही योगी से मिलने चले आते हैं. सांसद भी कुछ कम नहीं हैं. लेकिन उनका सामान्य ज्ञान कम से कम विधायकों से तो बेहतर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget