एक्सप्लोरर

मुंबई में मुकेश अंबानी और रतन टाटा से मिले सीएम योगी, यूपी में निवेश का दिया न्यौता

योगी आदित्यनाथ एक आक्रामक हिंदूवादी नेता के साथ विकास वाले सीएम भी दिखना चाहते हैं. इसलिए मुंबई में वे नामी गिरामी कारोबारियों से मिले और उन्हें यूपी आने का न्यौता भी दिया.

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का मुंबई में शुक्रवार को बड़ा व्यस्त कार्यक्रम रहा. 22 दिसंबर को वे दिनभर देश के दिग्गज उद्योगपतियों से मिलते रहे. होटल ट्रायडेंट में सीएम योगी ने मुकेश अंबानी से लेकर रतन टाटा तक से भेंट की. अगले साल 22 और 23 फरवरी को लखनऊ में योगी सरकार ने इन्वेस्टर मीट करने का फैसला किया है. पीएम नरेंद्र मोदी इसका उदघाटन करेंगे.

योगी आदित्यनाथ एक आक्रामक हिंदूवादी नेता के साथ विकास वाले सीएम भी दिखना चाहते हैं. इसलिए मुंबई में वे नामी गिरामी कारोबारियों से मिले और उन्हें यूपी आने का न्यौता भी दिया. रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मदद का भरोसा दिया. सीएम योगी से उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी यूपी में 300 से बढ़ाकर 1000 पेट्रोल पंप लगाएगी.

वहीं रतन टाटा ने वाराणसी में कैंसर इंस्टीट्यूट खोलने का वादा किया है. पीएम नरेंद्र मोदी यहां से लोक सभा के सांसद हैं. रतन टाटा ने लखनऊ में टीसीएस सेंटर टाटा मोटर्स का विस्तार जल्द करने को लेकर योगी से बातचीत की. इसके साथ ही रतन टाटा ने लखनऊ या आगरा में से किसी एक शहर को गोद लेने का वादा भी किया.

महिंद्रा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका ने कृषि के क्षेत्र में यूपी सरकार की मदद करने का फैसला किया तो टोरंट ग्रुप के चेयरमैन ने सीएम योगी को बताया कि गुजरात के बाद उनकी अगली मंजिल यूपी ही है.

इसके अलावा हिंदूजा ग्रुप के चेयरमैन अशोक हिंदूजा ने सीएम योगी को राज्य के प्रमुख धार्मिक जगहों के विकास में मदद का प्रस्ताव दिया. एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने रियल स्टेट में जारी मंदी को लेकर सीएम से लम्बी बातचीत की और कई सुझाव भी दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget