एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे ने टास्क फोर्स के साथ की बैठक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर से छोटे बच्चों को बचाने के लिए रविवार को राज्य की टास्क फोर्स के साथ बातचीत की. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तीसरी लहर में बच्चों पर होने वाले असर की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने बाल रोग विशेषज्ञों की टास्क फोर्स तैयार की है. डॉ. सुहास प्रभु इसके अध्यक्ष हैं और डॉ. विजय येवले, डॉ. परमानंद आंदणकर जैसे विशेषज्ञ इस टास्क फोर्स के सदस्य हैं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर से छोटे बच्चों को बचाने के लिए रविवार को राज्य के टास्क फोर्स से बातचीत की. बालरोग विशेषज्ञों और डॉक्टरों की टीम से बात करते हुए सीएम ने कहा, "कोरोना की पहली लहर से सीनियर सिटिजंस अधिक प्रभावित हुए. दूसरी लहर ने युवाओं और मध्यम उम्र के लोगों पर अपना असर डाला. अब जो वर्ग बच गया है वो बच्चों का है और ऐसे में उन पर तीसरी लहर का असर होने की संभावना जताई जा रही है. रविवार को हुई एक बैठक में डॉक्टरों ने सीएम उद्धव ठाकरे से कहा कि इन्फ्लूएंजा की वैक्सीन लगाने से संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भीड़भाड़ कम करने और अनावश्यक टेस्टिंग को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है.

सीएम ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई की सबसे ज्यादा तैयारी हमारे राज्य ने की है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तीसरी लहर में बच्चों पर होने वाले असर की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने बाल रोग विशेषज्ञों की टास्क फोर्स तैयार की है. डॉ. सुहास प्रभु इसके अध्यक्ष हैं और डॉ. विजय येवले, डॉ. परमानंद आंदणकर जैसे विशेषज्ञ इस टास्क फोर्स के सदस्य हैं. सीएम ने कहा, "हमें तीसरी लहर को लेकर पहले से तैयार रहने की जरूरत है. जरूरी है कि समय रहते हुए प्रभावी कदम उठाए जाएं."

सीएम ने डॉक्टरों के काम को सराहा 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह कहा, "समय रहते हमने लॉकडाउन लगाने के बारे विचार किया. हमारे इस फैसले का राज्य के लोगों ने भी स्वागत किया. इस फैसले की वजह से आज कोरोना राज्य में नियंत्रित हो पाया है. भले ही पूरी तरह से कोरोना खत्म नहीं हुआ है, लेकिन जो नियंत्रण में आया है, उसका पूरा श्रेय डॉक्टरों और राज्य के लोगों का है." उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने इस बुरे वक्त में बखूबी काम किया है और लोगों की जिंदगी बचाने की हर संभव कोशिश की है.

यह भी पढ़ें -

बिहारः जीतन राम मांझी ने ली दूसरी डोज, कहा- वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर स्थानीय CM की भी हो तस्वीर

Bihar Corona Update: 24 घंटे में 107 लोगों की कोरोना से मौत, 23 जिलों में सौ से भी कम मिले पॉजिटिव मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
CJP प्रोटेस्ट: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी बोले- ‘मुझे उम्मीद है कि...’
CJP प्रोटेस्ट: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी बोले- ‘मुझे उम्मीद है कि...’

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget