एक्सप्लोरर

कोयला घोटाले से जुड़े केस में ईडी के सामने पेश हुए सीएम ममता के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी

दिल्ली हाईकोर्ट ने निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए उन्हें जारी समन को चुनौती देने वाली यचिका 11 मार्च को खारिज कर दी थी. इससे पहले दंपत्ति को पिछले साल 10 सितंबर को समन जारी किए गए थे.

ईडी ने पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी आज यानी सोमवार को पूछताछ के लिये ईडी के जनपथ स्थित विद्युत भवन हेडक्वार्टर पहुंच गये हैं. जबकि उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को कल यानि 22 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. कोर्ट के आदेश के बाद अब ईडी अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी से पूछताछ करेगी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए उन्हें जारी समन को चुनौती देने वाली यचिका 11 मार्च को खारिज कर दी थी. इससे पहले दंपत्ति को पिछले साल 10 सितंबर को समन जारी किए गए थे जिसमें उनसे राष्ट्रीय राजधानी में ईडी के सामने पेश होने को कहा गया था. 

दिल्ली में पेश होने से किया था इनकार

दंपति ने अदालत से ईडी को यह निर्देश देने का अनुरोध किया था कि उन्हें दिल्ली में पेश होने के लिए समन जारी नहीं किए जाने चाहिए क्योंकि वे पश्चिम बंगाल के निवासी हैं.  इस मामले में पिछले साल सितंबर में राष्ट्रीय राजधानी में एजेंसी के एक कार्यालय में बनर्जी से पूछताछ की गई थी. रुजिरा बनर्जी को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था लेकिन वह कोरोना वायरस संक्रमण का हवाला देकर पेश नहीं हुई थीं. 

मनी लॉंन्ड्रिंग के तहत दर्ज किया था मामला

ईडी ने सीबीआई द्वारा दर्ज नवंबर 2020 की उस एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून, 2002 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें आसनसोल और उसके आसपास के कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाकों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से संबंधित करोड़ों रुपये के कोयला घोटाले का आरोप लगाया गया है.

ईडी ने दावा किया है कि टीएमसी सांसद इस अवैध कारोबार से प्राप्त धन के लाभार्थी हैं. बनर्जी ने सभी आरोपों से इनकार किया है. अभिषेक आज सुबह 11 बजे तक औरंगजेब रोड स्थित ईडी के दफ्तर पहुंच कर ईडी के सवालों के जवाब देंगे.

चंडीगढ़ में टैक्स फ्री हुई 'द कश्मीर फाइल्स', चार महीने तक नहीं लगेगा UTGST, जानिये किन-किन राज्यों में किया जा चुका है कर मुक्त

अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM इमरान खान का विपक्ष पर वार, बोले- एक होता है लोटा और एक होता है जमीरफरोश...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget