एक्सप्लोरर

चोट के बाद स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंचीं ममता, मिलने आए राज्यपाल के काफिले पर फेंका गया जूता, लगे 'गो बैक' के नारे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम को चुनाव प्रचार के दौरान जिस वक्त वह नंदीग्राम में थीं, कुछ लोगों ने जान बूझकर उनके साथ धक्का-मुक्की की. इस दौरान उनके पैर में चोट लग गई. चुनाव आयोग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. इधर, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही ममता बनर्जी के इन आरोपों पर सवाल खड़े किए. पल-पल अपडेट्स के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज के साथ...

CM Mamata Banerjee got injured in leg going back kolkata post nandigram visit चोट के बाद स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंचीं ममता, मिलने आए राज्यपाल के काफिले पर फेंका गया जूता, लगे 'गो बैक' के नारे

Background

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार की शाम को नंदीग्राम में घायल हो गई. उन्होंने पैर को कुचलने का आरोप लगाया है. ममता ने कहा कि 4 से 5 लोगों ने उनका पैर कुचलने की कोशिश की है. पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि साजिश के तहत उनके साथ ये सब हुआ है और वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगी. उन्हें को फिलहाल कोलकाता लाया जा रहा है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सीने में दर्द की भी शिकायत की है.

 

बीजेपी ने बताया 'ममता की नौटंकी'

 

उन्होंने टेलीविजन चैनल के साथ बात करते हुए कहा कि जिस वक्त उनके साथ यह वाकया हुआ लोकल पुलिस तक उनके साथ नहीं थी. उधर, भारतीय जनता पार्टी ने इस नाटक करार दिया है. बीजेपी ने कहा कि ममता बनर्जी नाटक करती रहती हैं. बीजेपी महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि बंगाल में ऐसा ममता का खौफ है कि कोई भी दल उनके खिलाफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है. ऐसे में यह ममता के सहानुभूति बटोरने की कोशिश है.

 

बीजेपी ने कहा- सीबीआई जांच कराए ममता सरकार

 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा सुरक्षा घेरे में रहती है. उन्होंने कहा कि अगर वाकई में हमला हुआ है तो ममता सरकार इसकी सीबीआई जांच कराए. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कैसे पुलिस और कार्यकर्ता के रहते हुए हमला हो सकता है.

 

गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने इस बार अपनी परंपरागत भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. भारतीय जनता पार्टी ने यहां पर शुभेंदु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है. शुभेंदु अधिकारी कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी माने जाते थे और अब वह बीजेपी में शामिल होने के बाद ममता को  चुनौती दे रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ नंदीग्राम के संग्राम में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने मीनाक्षी मुखर्जी को उतारा है. मीनाक्षी सीपीएम की नेता हैं और पिछली बार भी चुनाव लड़ी थीं.

 

बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग

 

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है. 27 मार्च को राज्य में वोटिंग की शुरुआत होगी जबकि नंदीग्राम में 1 अप्रैल को मतदान होगा. ममता बनर्जी के नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद यह सीट राज्य की सबसे हॉट सीट बन गई है.

 

पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा की सीटें है. यहां पर सरकार बनाने के लिए 147 सीट की जरूरत है. पिछली बार 2016 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को महज 3 सीट आई थी जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 211 सीट पर जीत दर्ज की थी. लेकिन 2019 लोकसभा में 18 सीट जीतने के बाद बीजेपी राज्य में अपने लिए अवसर देख रही है.


22:36 PM (IST)  •  10 Mar 2021

मुख्यमंत्री के इलाज के लिए पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. बोर्ड में सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, मेडिसिन और कार्डियोलॉजी विभागों के प्रमुख शामिल हैं.
22:34 PM (IST)  •  10 Mar 2021

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती है. उनसे मिलने के लिए कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, अरूप विश्वास और अभिषेक बनर्जी गए.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget