एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Protest: 'हमारी मांग बिल्कुल स्पष्ट है', केंद्र से बकाये को लेकर CM ममता बनर्जी ने विधायकों संग दिया धरना

TMC Protest: केंद्र सरकार से बकाया फंड की मांग करते हुए पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर आक्रामक नजर आ रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधायकों संग धरना दिया है.

CM Mamata Banerjee Protest: केंद्र से मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित धनराशि की मांग को लेकर बुधवार (29 नवंबर) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी विधायकों ने राज्य विधानसभा परिसर में धरना दिया.

टीएमसी के आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है कि जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नेतृत्व में टीएमसी विधायक केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

एक तरफ टीएमसी विधायक बीजेपी के खिलाफ नारे लगा रहे थे तो टीएमसी के धरने से कुछ दूरी पर मध्य कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उसी दौरान एक रैली करके बीजेपी के लोकसभा अभियान की शुरुआत की.

टीएमसी ने कहा- हमारी मांग एकदम साफ है

X पर पोस्ट में टीएमसी ने लिखा, ''आज (29 नवंबर) माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने विधायकों के साथ डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के सामने धरना दिया. हमारी मांग बिल्कुल स्पष्ट है: मनरेगा और आवास योजना का लंबित बकाया जारी किया जाए.

बीजेपी पर साधा जमकर निशाना

पोस्ट में कहा गया, ''बीजेपी के अत्याचारी शासन और उनकी प्रतिशोध की राजनीति के कारण, बंगाल के वंचित श्रमिकों को गहरा दुख सहना पड़ा है, लेकिन हम अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे. बीजेपी का जमींदारी राज खत्म होगा और जनता विजयी होगी!''

दिसंबर में पीएम मोदी से मुलाकात कर सकती हैं ममता बनर्जी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में सीएम ममता ने टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहा था कि वह दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में दिल्ली जाएंगी और केंद्र की ओर से लंबित धनराशि पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का आग्रह करेंगी.

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा था कि अगर शीतकालीन सत्र के दौरान पीएम मोदी ने उनसे मिलने से इनकार किया तो पार्टी वर्कर्स दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार रहें.

अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था धरना

बता दें कि पिछले दिनों टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के साथ मुलाकात के बाद पार्टी का धरना प्रदर्शन अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था, जिन्होंने बाद में कहा था कि उन्होंने केंद्र सरकार के साथ राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना फंड के मुद्दों पर चर्चा की है.

यह भी पढ़ें- Telangana Elections 2023: तेलंगाना चुनाव से पहले पसमांदा मुसलमानों को र‍िझाने की कोश‍िश, पीएम मोदी ने मुस्‍ल‍िम नेताओं से क‍िए ये खास वादे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget