एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के लॉकडाउन वाले ट्वीट का सीएम केजरीवाल ने दिया जवाब, कहा- मैं आपसे सहमत हूं सर

पीएम नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन वाले ट्वीट का सीएम अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है. जवाब में सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं आपसे सहमत हूं सर.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से देश के कई राज्यों में लॉकडाउन कर दिया गया है. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लोगों से आग्रह किया कि वह लॉकडाउन का पालन करें. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन वाले ट्वीट का जवाब भी दिया.

हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को लेकर ट्वीट किया था कि कई लोग अभी भी लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस का जवाब देते हुए कहा कि उनकी ये लापरवाही कई लोगों की जान को खतरे में डाल सकती है.

केजरीवाल ने जवाब ट्वीट कर लिखा, " मैं आपसे बिलकुल सहमत हूं सर. आज कई लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया. ये कतई मंजूर नहीं. इस से सबकी सेहत खतरे में पड़ती है. दिल्ली में इसको सख्ती से लागू किया जाएगा."

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को लेकर ट्वीट किया था, "लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें. राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं."

एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में सीएम केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन हर किसी के लाभ के लिए है और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ये वायरस और ना फैले. उन्होंने इटली और अमेरिका के उदाहरणों का भी हवाला दिया जहां कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.

बता दें कि भारत में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में 499 लोग आ चुके हैं. वहीं इसकी वजह से 10 लोगों की मौत हो चुकी है. देश के कई राज्यों में लॉकडाउन कर दिया है. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से अपील की है कि वह घर से बाहर ना निकलें.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus: ABP न्यूज़ के सवाल पर बोले WHO के निदेशक- भारत के कदम पर निर्भर करेगा महामारी का भविष्य

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ग्लोबल सीज़फायर का किया आह्वान, कोरोना को बताया विश्व का साझा दुश्मन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget