एक्सप्लोरर

Omicron के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने तेज की तैयारियां, CM केजरीवाल ने की समीक्षा बैठक

सीएम केजरीवाल ने कहा कि टेस्टिंग कैपेसिटी को भी बढ़ाया गया है. दिल्ली में रोजाना 3 लाख टेस्टिंग की क्षमता है, अभी 60-70 हजार टेस्ट हो कर रहे हैं.

नई दिल्ली: ओमिक्रोन (Omicron ) के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. ओमिक्रोन के खतरे से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और इसने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी है. बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कोरोना के इस नए खतरे से निपटने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक राजधानी दिल्ली में लगभग 37 हजार कोविड बेड और 10,594 कोविड आईसीयू बेड तैयार किए गए हैं. वहीं अगर संक्रमण फैलता है तो सरकार ने दो हफ्ते के अंदर दिल्ली के हर वार्ड में 100 ऑक्सीजन बेड लगाने की योजना बनाई है. ऐसे में दिल्ली सरकार की योजना 65 हजार बेड तैयार करने की है, ताकि किसी को बेड की कमी न हो. बेड के अलावा पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता है ताकि किसी भी स्थिति में दवाओं की कमी न हो. मरीजों के इलाज में जरूरी 32 तरह की दवाओं का बफर स्टॉक दो महीने के लिए सुनिश्चित किया गया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दवाओं की उपलब्धता पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि टेस्टिंग कैपेसिटी को भी बढ़ाया गया है. दिल्ली में रोजाना 3 लाख टेस्टिंग की क्षमता है, अभी 60-70 हजार टेस्ट हो कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने बताया की हम होम आइसोलेशन मॉडल को मजबूत कर रहे हैं. जैसे ही कोई व्यक्ति पॉजिटिव आता है, उन्हें सरकार की ओर से एक फोन जाएगा. उन्हें बताया जाएगा कि अधिकारी अब आपके साथ लगातार संपर्क में रहेंगे और आपको आवश्यक सभी सहायता दी जाएगी. फिर, दिल्ली सरकार की एक टीम उनके घर जाएगी और उन्हें एक ऑक्सीमीटर सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के साथ एक COVID-किट देगी. तब से जब तक वे ठीक नहीं हो जाते, तब तक डॉक्टर उन्हें रोज सलाह देंगे. इस पूरी व्यवस्था के लिए जिन एजेंसियों को ऑनबोर्ड करने की जरूरत होगी, उन्हें एक दो दिनों के भीतर नियोजित कर लिया जाएगा. अब तक घर जाने की क्षमता एक दिन में लगभग 1,000 मामलों की थी. अब इसे एक दिन में एक लाख मामलों तक बढ़ा रहे हैं.

जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टर भी कोविड मरीजों का इलाज कर सकेंगे. दिल्ली सरकार कोविड प्रबंधन के लिए मैनपावर बढ़ाने पर ध्यान दे रही है, ताकि अगर संक्रमण की दर में तेजी आए तो डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी न हो. इसके लिए दिल्ली सरकार ने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के साथ-साथ मेडिकल छात्रों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को कोविड मैनेजमेंट का विशेष प्रशिक्षण दिया है. उन्हें ऑक्सीजन थेरेपी, कोविड मैनेजमेंट, पीडियाट्रिक वार्ड कोविड मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया गया है.

वहीं मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों को आवश्यकतानुसार डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल की स्वीकृत संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया है. अस्पताल अपने स्वीकृत स्टाफ स्तरों में 25% अधिक डॉक्टर और 40% अधिक नर्स और पैरामेडिक्ल जोड़ सकते हैं. फिलहाल इन अतिरिक्त डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिक्ल को 31 मार्च 2022 तक काम पर रखा जाएगा. कोविड और गैर-कोविड दोनों अस्पतालों में अतिरिक्त स्टाफ सदस्यों की नियुक्तियों को 31 मार्च 2022 तक बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं.

केजरीवाल सरकार के मुताबिक दिल्ली की ऑक्सीजन क्षमता में काफी इजाफा किया गया है. फिलहाल दिल्ली सरकार के पास एमएलओ स्टोरेज, एमएलओ बफर, पीएसए प्लांट समेत 1363.73 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की क्षमता है. चिकित्सा संस्थानों के पास ही ऑक्सीजन सिलेंडर की क्षमता 217 मीट्रिक टन तक की गई है. इसके अलावा, आपातकालीन उपयोग के लिए 6,000 डी प्रकार के सिलेंडर रिजर्व में रखे गए हैं. पहले, दिल्ली की ऑक्सीजन रिफिलिंग क्षमता एक दिन में 1,500 सिलेंडर तक सीमित थी, अब 12.5 मीट्रिक टन की स्थापित क्षमता वाले 2 क्रायोजेनिक संयंत्र हर दिन अतिरिक्त 1,400 जंबो सिलेंडरों को फिर से भरने में सक्षम होंगे.पिछली बार आक्सीजन के परिवहन में बाधा आई थी, इस बार इसे दूर करने के लिए 15 टैंकर लाए जा रहे हैं जिन्हें अगले तीन सप्ताह में वितरित किया जाएगा.

दिल्ली में 18 साल से ज्यादा उम्र के लगभग 1.80 करोड़ लोग टीकाकरण के योग्य हैं. दिल्ली सरकार के मुताबिक अब तक शहर में वैक्सीन की 2.51 करोड़ डोज दे चुकी है. अब तक दिल्ली के 99 फीसदी लोगों को वैक्सीन की डोज मिल चुकी है. दिल्ली के करीब 70 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
'अमीरों का कुछ नहीं बिगड़ेगा, गरीबों के बच्चे...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के लिए शशि थरूर का ओपन लेटर
'अमीरों का कुछ नहीं बिगड़ेगा, गरीबों के बच्चे...', प्रदर्शन कर रहे युवाओं के लिए शशि थरूर का ओपन लेटर

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget