एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: चुनावी मौसम में CM हिमंत बिस्वा सरमा बोले- कॉमन सिविल कोड पर गुजरात-हिमाचल में मिल रहा रेफरेंडम

Gujarat Polls 2022: हमेशा अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि गुजरात औरग हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की वापसी हो रही है.

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में अब सिर्फ दो दिन का वक्त बचा है. आज से ठीक तीसरे दिन गुजरात में पहले चरण के लिए वोटिंग होगी. वोटिंग से पहले प्रदेश का सियासी पारा सातवें आसमान पर है. इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने एक बार फिर से गुजरात में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया है. बीजेपी के फायर ब्रांड नेता ने हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की वापसी की बात कही है.

हमेशा अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि गुजरात औरग हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की वापसी हो रही है. उन्होंने दावा किया कि लव जेहाद और कॉमन सिविल कोड पर दोनों ही राज्यों में पार्टी को रेफरेंडम मिल रहा है.

देश को लव जिहाद कानून की जरूरत

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि हम मुद्दा उठाते हैं, लोग हमें समर्थन करते हैं और हम कानून लाते हैं. असम के सीएम ने लव जिहाद पर काफी सख्त कानून होने की बात कही. उन्होंने कहा कि आफताब नाम के एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की के 35 टुकड़े कर दिए. ये सब कुछ उसने लड़की को शादी के झांसे में लाकर किया. श्रद्धा के अलावा आफताब और भी लड़कियों को डेट करता था. उन्होंने कहा कि देश को इससे सीख लेते हुए लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाना चाहिए. 

'ओवैसी एंटी हिंदू और एंटी मुस्लिम हैं'

मुख्यमंत्री सरमा ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को एंटी हिंदू बताया. उन्होंने कहा कि ओवैसी एंटी हिंदू हैं. हम चाहते हैं कि आपकी बेटी के हसबैंड को तीन-चार शादी करने का अधिकार नहीं मिले. जबकि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी का हसबैंड तीन-चार शादी कर ले, इस तरह से वे एंटी मुस्लिम भी हैं. सीएम सरमा ने राहुल गांधी पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आजकर सद्दाम की तरह दिख रहे हैं और थोड़ा नेहरू की तरह भी दिख रहे हैं. 

कांग्रेस पार्टी ने जताई नाराजगी

राहुल गांधी पर सीएम सरमा की टिप्पणी का कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध किया है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिमंत बिस्वा के इस बयान का पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए, जो राहुल गांधी के बारे में ऐसा अनर्गल बोल रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज हिमंत बिस्वा जो भी हैं वह राहुल गांधी की वजह से हैं इसलिए उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए.

ये भी पढ़ें-Giriraj Singh On Population: जनसंख्या कानून नहीं बना तो नहीं बचेगी देश की एकता, हर मिनट पैदा हो रहे 30 बच्चे- गिरिराज सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka CM News Live: सीएम पद से इस्तीफा देकर बोले सिद्धारमैया- आलाकमान जो कहा वो किया, राज्य हित सबसे ऊपर
Live: सीएम पद से इस्तीफा देकर बोले सिद्धारमैया- आलाकमान जो कहा वो किया, राज्य हित सबसे ऊपर
Karnataka CM News: DK शिवकुमार को CM की कुर्सी तक ले जाने में प्रियंका गांधी का बड़ा रोल, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
DK शिवकुमार को CM की कुर्सी तक ले जाने में प्रियंका गांधी का बड़ा रोल, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Siddaramaiah Resignation: 'मैं वही करूंगा जो राहुल गांधी कहेंगे', पावर ट्रांसफर का सिद्धारमैया ने किया ऐलान, DK शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के नए CM
'मैं वही करूंगा जो राहुल गांधी कहेंगे', पावर ट्रांसफर का सिद्धारमैया ने किया ऐलान, DK शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के नए CM
NEET Leak के बाद फिर न हो चूक, सरकार अब उठाएगी बड़ा कदम, सेना को दिए जाएंगे क्वेश्चन पेपर?
NEET Leak के बाद फिर न हो चूक, सरकार अब उठाएगी बड़ा कदम, सेना को दिए जाएंगे क्वेश्चन पेपर?

वीडियोज

NEET छात्रों के हक में Rajnath Singh का बड़ा कदम! | NTA | Dharmendra Pradhan | Latest News
‘Satarangi’ की cast ने खोले कई राज, emotions और action से भरी है कहानी
Bakrid Clash | Maharashtra: बकरीद पर पर भयंकर बवाल! | Eid Al Adha | Qurbani Controversy
Bakrid 2026: बकरीद पर Maharashtra में हिंदू संगठन का प्रदर्शन | Eid Al Adha
Bakrid 2026: बकरीद पर Maharashtra में हिंदू संगठन का प्रदर्शन | Eid Al Adha | Qurbani Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
बिहार MLC चुनाव: सम्राट सरकार में क्या होगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूला? संभावित नाम भी देखें
बिहार MLC चुनाव: सम्राट सरकार में क्या होगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूला? संभावित नाम भी देखें
Asia Pacific Security Report: भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
केन्या के गर्ल्स स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की मौत,70 से ज्यादा घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
केन्या के गर्ल्स स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की मौत,70 से ज्यादा घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Viral News: भागड़ा नांगल डैम पर छात्र ने लिखा अजीब निबंध, पढ़ने के बाद जूतम पैजार पर उतरे यूजर्स
भागड़ा नांगल डैम पर छात्र ने लिखा अजीब निबंध, पढ़ने के बाद जूतम पैजार पर उतरे यूजर्स
CSIR UGC-NET 2026 के लिए आवेदन शुरू, रिसर्च और प्रोफेसर बनने का सपना अब होगा पूरा
CSIR UGC-NET 2026 के लिए आवेदन शुरू, रिसर्च और प्रोफेसर बनने का सपना अब होगा पूरा
Embed widget