एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प, पुलिसकर्मी को भी पीटा

पुलवामा: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई है. इस दौरान छात्रों की तऱफ से आगजनी भी की गई है. घटना के बाद पुलवामा में काफी तनाव बना हुआ है. इलाके में छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

दरअसल सात अप्रैल को पुलवामा के डिग्री कॉलेज में बवाल हुआ था. तभी से छात्र आए दिन प्रदर्शन करते रहते हैं. छात्र अपने उन साथियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं जिनको पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए छात्रों पर पत्थरबाजी में शामिल होने का आरोप है.

 

आज भी सैकड़ों छात्र एक साथ इकट्ठे होकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो छात्र उग्र हो गए और उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी. छात्रों ने पास से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी की पिटाई भी की और पुलिसकर्मी की बाईक में आग लगा दी.

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गस्त बढ़ा दी है. पत्थरबाजी के बाद पुलवामा का मार्किट भी बंद हो गया है. छात्र रुक-रुक कर अभी भी पत्थराबजी कर रहे हैं. सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि जल्द ही हालात पर काबू पा लिया जाएगा.

क्या है पूरा मामला

घाटी में घमासान की शुरूआत 9 अप्रैल हुई थी, जब श्रीनगर में उपचुनाव था. उस दिन सीआरपीएफ के जवान पोलिंग ड्यूटी खत्म करके वापस बैरिक लौट रहे थे, तभी स्थानीय युवकों ने उनके साथ बदसलूकी की. स्थानीय युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

इसके बाद 12 अप्रैल को पुलवामा डिग्री कॉलेज के बाहर नाका लगाने पर छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच विवाद हुआ. छात्रों ने सुरक्षाबलों और उनकी गाड़ियों पर पत्थर फेंके. 15 अप्रैल को विवाद ज्यादा बढ़ा तो सुरक्षाबलों ने पत्थरबाज़ों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब 55 छात्र ज़ख्मी हुए. इसी के विरोध में छात्रों ने पूरे कश्मीर में विरोध प्रदर्शन का फैसला किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget