एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा के अंदर गाली-गलौज, आपस में भिड़े जेडीयू-आरजेडी के विधायक

घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी के दर्जनों विधायकों ने अध्यक्ष से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई. इसके साथ ही विरेंद्र सिंह को सदन से निष्कासित करने और सदन में माफ़ी मंगवाने की मांग की है.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा के शीतक़ालीन सत्र के दूसरे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के दो विधायक आपस में ही भिड़ गए. आरोप है कि लंच टाइम में सदन के अंदर गिट्टी-बालू के मुद्दे पर चल रही बहस इतनी आक्रामक हो गई कि जेडीयू विधायक विरेंद्र सिंह ने आरजेडी के विधायक भाई विरेंद्र को असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली दे डाली. हालांकि विरेंद्र सिंह इन आरोपों से इंकार कर रहे हैं.

नाटकीय ढंग से सत्ता से बाहर हुई आरजेडी अभी तक अपने साथ हुए धोखे को पचा नहीं पाई है और लगातार सरकार पर हमलावर है. नई सरकार बनने के बाद ये सदन का पहला पूर्णक़ालीन सत्र है जिसमें विपक्ष सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती. राज्य में हुए तथाकथित घोटालों और हत्याओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर तीखे वार कर रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में तमाम आरजेडी नेताओं ने मंगलवार को विधानपरिषद के बाहर नारेबाज़ी की तो वहीं विधानसभा के भीतर भी सरकार और विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ. सदन के भीतर ही लंच टाइम में गिट्टी-बालू के मुद्दे पर दो विधायक भिड़ बैठे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोग विपक्ष को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि विपक्ष के लोग उनपर हाथ उठाएं और वो बाहर जाकर इसका रोना रोएं. तेजस्वी यादव ने चेतावनी के लहजे में कहा कि हम विपक्ष में हैं, ऐसे उकसाने पर कब तक अपने आप को रोक पाएंगे?

मनेर से आरजेडी विधायक भाई विरेंद्र के मुताबिक़ लंच ब्रेक होने के दौरान बालू-गिट्टी को लेकर एक कोने में चर्चा हो रही थी, जिसमें शामिल होकर वो बालू और गिट्टी के मुद्दे पर बहस करने लगे. भाई विरेंद्र का आरोप है कि इसी दौरान जेडीयू विधायक विरेंद्र सिंह ने अपशब्द भाषा का इस्तेमाल किया. जिसके बाद विरेंद्र ने उन्हें मर्यादा में रहने की हिदायत दी. भाई विरेंद्र का कहना है कि उन्होंने ख़ुद को मर्यादित रखते हुए रोके रखा अन्यथा वो चाहते तो विरेंद्र सिंह को पटक कर उनकी छाती पर चढ़ जाते.

घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी के दर्जनों विधायकों ने अध्यक्ष से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई. इसके साथ ही विरेंद्र सिंह को सदन से निष्कासित करने और सदन में माफ़ी मंगवाने की मांग की है.

वहीं इस घटना पर सफ़ाई देते हुए औरंगाबाद से जेडीयू विधायक विरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने कोई गाली नहीं दी है बल्कि भाई विरेंद्र ने ही उन्हें गाली दी. विरेंद्र सिंह के मुताबिक गिट्टी-बालू पर हो रही चर्चा के दौरान भाई विरेंद्र ने आकर उन्हें गिट्टीचोर बोला. विरेंद्र सिंह ने विपक्ष के माफ़ी मांगने की मांग ठुकराते हुए कहा कि गलती भाई विरेंद्र की है फिर वो माफ़ी क्यों मांगे? विरेंद्र सिंह ने सफाई दी कि वो तो गिट्टी-बालू का व्यवसाय भी नहीं करते बल्कि भाई विरेंद्र ही बालू माफ़िया हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा, कर्नाटक समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जानें किस पर लगाया दांव
गोवा, कर्नाटक समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी
IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
Mumbai CBI Court: मुंबई में 3 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व BOI अधिकारी समेत 4 दोषी करार
मुंबई में 3 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व BOI अधिकारी समेत 4 दोषी करार

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: पाकिस्तान को साथ लेकर जंग में कूदेगा सऊदी अरब! दुनिया पर मंडराया परमाणु युद्ध का खतरा?
पाकिस्तान को साथ लेकर जंग में कूदेगा सऊदी अरब! दुनिया पर मंडराया परमाणु युद्ध का खतरा?
Delhi Traffic Advisory: नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
Iran War: कतर के गैस प्लांट पर हमले से भारत की बढ़ी धड़कन, यहीं से देश में आती है 47 फीसदी गैस, अब क्या ऑप्शन?
कतर के गैस प्लांट पर हमले से भारत की बढ़ी धड़कन, यहीं से देश में आती है 47 फीसदी गैस, अब क्या ऑप्शन?
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
Iran War: 'बड़ी गलती कर दी...तो तेल-गैस ठिकाने कर देंगे तबाह', ईरान का खाड़ी देशों को अल्टीमेटम
'बड़ी गलती कर दी...तो तेल-गैस ठिकाने कर देंगे तबाह', ईरान का खाड़ी देशों को अल्टीमेटम
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
ईद पर दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन पाकिस्तानी सूट, पहन लिया तो पूरा ससुराल करेगा तारीफ
ईद पर दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन पाकिस्तानी सूट, पहन लिया तो पूरा ससुराल करेगा तारीफ
Embed widget