एक्सप्लोरर

NDA की बढ़ीं मुश्किलें, अब झारखंड में खतरे की घंटी!

लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सहारे पहली बार संसद पहुंचने वाली आजसू पार्टी विधानसभा में समझौता करने के मूड में नहीं है.

नई दिल्ली: बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद लंबे समय से बीजेपी के साथ रही आल झारखंड स्टूडेंट पार्टी (आजसू) इस बार अकेले चुनावी वैतरणी को पार करने में जुटी है. माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी और आजसू का गठबंधन टूटने की कगार पर है.

देश में एनडीए की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. जहां एक तरफ बीजेपी की दोस्त कहे जाने वाली पार्टी शिवसेना एनडीए को अलविदा कह दिया है. वहीं अब झारखंड में भी बीजेपी और आजसू के रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं. दोनों ही पार्टियों में आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही अनबन की खबरें आ रही हैं. खबरें ये भी हैं कि दोनों ही दल सीट शेयरिंग को लेकर झुकने को तैयार नहीं हैं. लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सहारे पहली बार संसद पहुंचने वाली आजसू पार्टी विधानसभा विधानसभा में कॉम्प्रोमाईज़ करने के मूड में नही है.

सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनने पर आजसू ने सोमवार को बीजेपी की 4 सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए. झारखंड की रीजनल पार्टी आजसू ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के खिलाफ भी चक्रधरपुर विधानसभा से उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है. इसके अलावा मांडू ,सिंदरी,सिमरिया सीट पर भी अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं वहीं बीजेपी से टिकट नहीं मिलने वाले छतरपुर से नाराज सीटिंग एमएलए राधाकृष्ण किशोर को भी पार्टी में शामिल कर लिया. गठजोड़ नहीं होने पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो का अब भी कहना है कि एलाइंस टूटा नहीं है अगर बीजेपी सामने से आकर वार्ता करती है तो बात आगे बन सकती है.

ऐसा माना जा रहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर खुद को अलग करना आजसू की भी मजबूरी है.पार्टी 15 से 20 सीट पर दावा कर रही थी जिसमें चंदनकियारी और लोहरदगा पर खास दावेदारी थी. बीजेपी के लिए भी दोनों सीट जरूरी हैं. चंदनकियारी से फिलहाल मंत्री रहे अमर बावरी उम्मीदवार हैं. वहीं लोहरदगा से हाल में कांग्रेस से आए मौजूदा विधयाक सुखदेव भगत हैं. दोनों सीट पर आजसू की भी मजबूत तैयारी है. वहीं बीजेपी प्रवक्ता का कहना है कि आजसू हमारी पुरानी सहयोगी पार्टी है और हम अपनी दोस्ती तोड़ना नहीं चाहते हैं.आजसू ज्वाइन करने वाले बीजेपी के मौजूदा विधायक राधाकृष्ण किशोर के बारे में कहा कि हमारे लिए पार्टी महत्वपूर्ण है व्यक्ति विशेष महत्व नहीं रखता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
'राहुल गांधी हिटलर के...' इंडिया गठबंधन की बैठक पर भड़की BJP
'राहुल गांधी हिटलर के...' इंडिया गठबंधन की बैठक पर भड़की BJP
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
WI के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर
WI के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
Embed widget