एक्सप्लोरर

अयोध्या मामला: कल हो सकता है सुनवाई का आखिरी दिन, चीफ जस्टिस ने दिया संकेत

इस मामले के सभी पक्षों से चीफ जस्टिस ने कहा है कि वे कल तक अपनी दलीलों को खत्म कर लें. आज सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई का 39वां दिन था. अयोध्या में पहले से ही धारा 144 लागू है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई का आज 39वां दिन था. चीफ जस्टिस ने आज इस बात का संकेत दिया कि कल यानी बुधवार को अयोध्या मामले की सुनवाई का आखिरी दिन हो सकता है. उन्होंने इस मामले में सभी पक्षों से कहा कि वे कल तक अपनी दलीलें खत्म कर लें. गौरतलब है कि अयोध्या मामला अपने आखिरी चरण में हैं ऐसे में पहले से ही वहां धारा 144 लगाई जा चुकी है. ये 10 दिसंबर तक लागू रहेगी.

उधर हिंदू महासभा के वकील विष्णु जैन ने कहा कि इस बात की पूरी उम्मीद है कि कल इस मामले में सभी पक्षों की जिरह पूरी हो जाए और मोल्डिंग ऑफ रिलीफ पर चर्चा हो जाए. मोल्डिंग ऑफ रिलीफ पर चर्चा पूरी हो जाती है तो कल ही फैसला सुरक्षित भी हो सकता है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि यह सबकुछ इस पर निर्भर करता है कि कोर्ट क्या तय करती है.

विष्णु जैन ने कहा, ‘’आज हमारे हिन्दू पक्ष वकीलों ने अपनी दलीलें रखीं. हमने कोर्ट को बताया कि मुस्लिम पक्ष की तरफ से जो उपयोग के आधार पर वक्फ सम्पत्ति होने का दावा किया गया वो गलत है. उपयोग के अधसर पर वक्त संपत्ति तभी हो सकती है जब उसके मालिकाना हक का पता न हो. मुस्लिम पक्ष अपनी दलीलों में बाबरी मस्जिद बाबर द्वारा बनाए जाने की बात कहता आया है. लिहाज़ा उपयोग के आधार पर इसे वक्फ नहीं बताया जा सकता.’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिकूल कब्जा वाली सम्पत्ति की दलील भी आधारहीन है क्योंकि यह प्रतिकूल कब्जे वाली सम्पत्ति तभी हो सकती है जब उसके मूल मालिक को स्वीकार किया जाए. विष्णु जैन ने कहा कि हमारा हिंदू शास्त्रीय मत यही है कि जो स्थान मंदिर रहा है वहां गुलामी काल में मस्ज़िद बन जाने या नमाज़ हो जाने से वो जगह मस्ज़िद की नहीं हो सकती. उस स्थान का स्वामित्व भगवान की मूर्ति का है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget