एक्सप्लोरर

लापरवाही: मुंबई में नींद से नहीं जागा प्रशासन, खुले नालों और गड्ढों से जान गंवा रहे लोग

सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान बताया गया था कि देश में हर साल तकरीबन 1 लाख 60 हज़ार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत होती है, जिनमें से कुछ मौतें सड़कों पर बने गड्ढों की वजह से होती हैं.

मुंबई: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बारिश से तो राहत है, लेकिन खुले नालों और सड़कों के गड्ढों में जमे पानी से हर दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं. बावजूद इसके बीएमसी नींद से नहीं जाग रही. हर साल मानसून के दौरान मुंबई का यही हाल होता है. लापरवाही का आलम यह है कि इतना सबकुछ होने के बाद भी प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती. पिछले चार दिनों के अंदर मुंबई में गड्ढों से अलग-अलग हादसों में करीब 5 लोगों की मौत हुई है. वहीं, गोरेगांव में खुले नाले में गिरा डेढ़ साल का मासूम अब तक लापता है.

गड्ढे की चपेट में आकर बाइकसवार की मौत

भिवंडी में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ज़्यादातर सड़के गड्ढों में तब्दील हो गई हैं. मुंबई -नासिक राष्ट्रिय महामार्ग नंबर तीन पर छोटे और बड़े गड्ढों से स्थिति भयानक हो चली है. 8 जुलाई को नासिक-मुंबई राष्ट्रिय महामार्ग पर सोनाले गांव के पास सड़क पर गड्ढे की चपेट में आकर सतीश नाम के शख्स की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक की बाइक गड्ढे में जाने से फिसल गई और वह गिर गया. जिसके बाद पीछे से आ रहे कंटेनर की चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

पानी से भरे गड्डे में गिरने से दो बच्चों की मौत

9 जुलाई को कल्याण इलाके में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई. दरअसल बारिश की वजह से गड्ढा भर गया था. गड्ढे के पास ही खेल रहे मंयक और पीयूष नाम के दोनों बच्चे खेलते खेलते गड्ढे में गिरकर गए. जिसके बाद दोनों की मौत हो गई.

गोरेगांव में खुले नाले में गिरा डेढ़ साल का मासूम

लगातार हो रही बारिश से मंबई के नाले पूरी तरह भरे हुए हैं. ऐसे ही एक खुले नाले में गोरेगांव के आंबेडकर चौक इलाके में रहने वाला मासूम दिव्यांश बह गया. मासूम दिव्यांश की उम्र महज डेढ़ साल है. दिव्यांश रास्ते पर खेलने के लिए अपनी मां का हाथ छोड़कर निकला और नाले में गिर गया. उसकी मां तुरंत उसे खोजते हुए आई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. खोज शुरू हुई तो सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वो नाले में गिर गया है. दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय लोग दिव्यांश को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहे है लेकिन अब तक उसका पता नही चल सका है.

पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

इस मामले पर पिछले साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने रोड सेफ्टी से जुड़ी एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार और संबंधित विभागों को फटकार लगाई थी. कोर्ट ने पूछा उनसे पूछा था कि दिल्ली और मुंबई की सड़कों पर कितने गड्ढे हैं? दिल्ली-मुंबई की सड़कों पर जो गड्ढे हैं उनकी वजह क्या है, जिम्मदारी किसकी है? और इन गड्ढों को लेकर सरकार और संबिधित विभाग क्या कर रहे हैं? मामले की सुनवाई के दौरान बताया गया था कि देश में हर साल तकरीबन 1 लाख 60 हज़ार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत होती है, जिनमें से कुछ मौतें सड़कों पर बने गड्ढों की वजह से भी होती हैं.

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक में आज शाम तक सरकार पर फैसला संभव, SC के कहने पर स्पीकर से मिलेंगे बागी विधायक

अयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, कहा- मध्यस्थता नहीं तो 25 जुलाई से होगी सुनवाई

गोवा कांग्रेस में फूट: 15 में से 10 विधायकों का BJP में विलय, आज अमित शाह से मिलेंगे बागी विधायक

WC 2019: टीम इंडिया की हार से टूटा करोड़ों फैन्स का सपना, फाइनल मैच की तस्वीरें तोड़ देंगी दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget