एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: ‘जब तक वो पीएम, मुझे उनसे कोई अलग नहीं कर सकता’, बीजेपी से दूरी की अफवाहों पर बोले चिराग पासवान

Chirag Paswan On PM Modi: वक्फ बिल, आरक्षण में क्रीमी लेयर और ब्यूरोक्रेसी में बैक एंट्री जैसे मुद्दों पर बीजेपी से दूरी की अफवाहों पर चिराग पासवान ने कहा कि उनका पीएम मोदी के लिए प्यार अविभाज्य है.

Chirag Paswan Interview: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार (30 अगस्त) को अपनी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच दरार की अफवाहों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वह खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से "अविभाज्य" मानते हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, वक्फ बोर्ड सुधार, ब्यूरोक्रेसी में बैक एंट्री और क्रीमी लेयर जैसे मुद्दों पर उनके रुख से उत्पन्न अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पासवान ने कहा, "नरेंद्र मोदी के लिए मेरा प्यार अटूट है. जब तक वह प्रधानमंत्री हैं, मैं उनसे अविभाज्य हूं." उन्होंने कहा, "वास्तव में मेरे विचार हमेशा सरकार के रुख को प्रतिबिम्बित करते हैं. इसका एक उदाहरण वक्फ विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति को भेजना है."

बिहार और झारखंड में गठबंधन को लेकर चिराग ने कर दी स्थिति साफ

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि अगर बीजेपी चाहे तो वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए के सहयोगी के रूप में लड़ने को तैयार हैं. साथ ही उन्होंने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "सच तो यह है कि हमारी पार्टी का बिहार और केंद्र में बीजेपी के साथ गठबंधन है. इसलिए हम राष्ट्रीय स्तर पर और अपने गृह राज्य में गठबंधन धर्म का पालन करेंगे. हालांकि झारखंड जैसे राज्यों में हमारे बीच कोई समझौता नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम वहां बीजेपी के साथ गठबंधन के खिलाफ हैं. अगर बीजेपी और एनडीए के अन्य सहयोगी हमें साथ लेना चाहते हैं तो हम तैयार हैं."

कंगना की कॉन्ट्रोवर्सी पर क्या बोले चिराग पासवान?

पासवान ने कहा, "मुझे लगता है कि जब बीजेपी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि उन्होंने एक निजी विचार व्यक्त किया था, जिससे पार्टी सहमत नहीं है तो मामले को बंद कर देना चाहिए." हालांकि, चिराग ने पंजाब के नेता सिमरनजीत सिंह मान के इस कटाक्ष पर नाराजगी जताई कि रनौत को खुद "बलात्कार का अनुभव" हुआ है. पासवान ने कहा, "यह अस्वीकार्य है."

उन्होंने आगे कहा, "हम ऐसे अपराध को कमतर नहीं आंक सकते जो पीड़िता को इतना आघात पहुंचाता है. खासकर ऐसे समय में जब कोलकाता में एक डॉक्टर से जुड़ी भयावह घटना ने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है, जिस पर सर्वोच्च संवैधानिक प्राधिकारी राष्ट्रपति ने कड़ी टिप्पणी की है."

ये भी पढ़ें: 'अब वो भी रास्‍ता बदलकर जाता है', चिराग पासवान के सवाल पर बोलीं कंगना रनौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 7 घंटे होगी बहस
Live: राज्यसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 7 घंटे होगी बहस
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget