एक्सप्लोरर

'तार छुआ तो गोली मार देंगे', सख्त लहजे में भारतीय चेतावनी सुन गोली चला बैठे थे चीनी सैनिक

7 सितंबर को जब मुखपिरी की चोटी पर चीनी सैनिक जब आक्रामक मुद्रा में आगे बढ़ तो उन्हें सख्ती के साथ ये चेतावनी दी गई थी. हालात का तापमान सहने में नाकाम चीनी सैनिकों ने दो बार हवाई फायर किए.

 

नई दिल्ली: पेंगोंग झील के दक्षिणी इलाके में भारतीय सैनिकों के पहाड़ी मोर्चों पर बढ़त बनाने से घबराया और खिसियाया चीन गीदड़भभकियों के नए स्वांग रच रहा है. चीनी सैनिक एलएसी पर कभी टैंकों और अपने सैनिकों के साथ आक्रामक मोर्चाबंदी के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं. वहीं उनके घबराहट की स्थिति यह है कि कंटीले तारों की बागड़ तक न आने की चेतावनी से घबराकर उसके सैनिक हवाई फायर तक करने लगते हैं.

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक रेचिन ला और रेजांग ला के करीब मुखपिरी इलाके की पहाड़ी चोटी पर बीते दिनों चीनी सैनिकों के हवा में गोली चलाने जाने की जो घटना हुई वो भारत के तरफ से दी गई सिर्फ एक सख्त चेतावनी की ललकार के बाद हुई. भारतीय सैनिकों ने पहाड़ी चोटी पर अपनी मोर्चाबंदी मजबूत करते हुए चारों तरफ कंटीले तारों की एक बाड़ बांध रखी है.

लिहाज़ा मुखपिरी की चोटी पर जब 7 सितंबर को आक्रामक मुद्रा में और लोहे की रॉड में लगे धारदार हथियार लगे भाले लेकर आगे बढ़े तो उन्हें बेहद सख्ती के साथ यह चेतावनी दी गई क़ई अगर कंटीले तार की बाड़ को हटाया तो भारतीय सैनिक गोली चला सकते हैं.  ऐसे में हालात का तापमान सहने में नाकाम चीनी सैनिकों ने दो बार हवाई फायर किए.

इस घटना के बारे भारतीय सेना की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया था कि चीन की तरफ से की गई उकसावे की कार्रवाई के बावजूद भारतीय सैनिकों ने बहुत संयम दिखाया.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक चीनी पक्ष के साथ हुए संवाद में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर भारतीय सैनिकों को शारीरिक नुकसान पहुंचाने का कोई भी प्रयास हुआ तो उसके गम्भीर परिणाम होंगे.

गौरतलब है कि गलवान संघर्ष की घटना के बाद भारत ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर रूल्स ऑफ इंगेजमेंट बदल दिए हैं. यानी अब अगर भारतीय सैनिकों के खिलाफ शारीरिक नुकसान पहुंचाने वाली या जानलेवा कार्रवाई होती है तो बचाव में उन्हें बंदूक चलाने की इजाजत होगी.

जून 15 को गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों में हुई भिड़ंत के दौरान भारत के एक कर्नल रैंक अधिकारी समेत 20 सैनिक शहीद हुए थे. वहीं चीन ने आधिकारिक तौर पर अपनी तरफ मारे गए सैनिकों का आंकड़ा भले न जारी किया हो लेकिन उसकी तरफ हुए नुकसान का आंकड़ा काफी अधिक था. सूत्रों के मुताबिक विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी यह बताती है कि चीन के 35-40 सैनिक इस कार्रवाई में हताहत हुए.

SCO बैठक से अलग एस जयशंकर ने किर्गिस्तान के विदेश मंत्री से की मुलाकात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget