एक्सप्लोरर

दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 11 और 12 अक्टूबर को भारत में रहेंगे. जिनपिंग पीएम मोदी के साथ अनौपचारिक शिखर वार्ता करेंगे. उनकी भारत यात्रा से ठीक पहले चीन ने एक महत्वपूर्ण बयान में कहा कि कश्मीर के मुद्दे का समाधान भारत और पाकिस्तान को आपसी बातचीत से निकालना होगा.

नई दिल्ली: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शुक्रवार को दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं. ये अनौपचारिक शिखर सम्मेलन होगा जिसमें चीनी राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी भी इसमें हिस्सा लेंगे. जून 2019 के बाद से ये पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच तीसरी मुलाकात है. जबकि 2018 में हुए वुहान के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के बाद से ये दोनों नेताओं के बीच छठी मुलाकात है.

चेन्नई से करीब 60 किलोमीटर दूर मामल्लपुरम में होने वाले इस अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में दोनों नेता राजनीतिक, उद्योग, रक्षा और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात करेंगे. इस अनौपचारिक सम्मेलन में किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं होंगे ना ही कोई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.

इमरान को झटका देने की तैयारी, PM मोदी चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ करेंगे आतंकवाद के खिलाफ मुहिम पर बात

क्या है शी जिनपिंग के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम? शी जिनपिंग शुक्रवार को 1 बजकर 20 मिनट पर चेन्नई पहुंचेंगे, जहां उनका पारंपरिक डांस और म्यूजिक के साथ एयरपोर्ट पर स्वागत किया जाएगा. इसके बाद होटल आईटीसी ग्रांड के लिए रवाना होंगे. होटल में कुछ देर आराम के बाद महाबलीपुरम के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे.

महाबलीपुरम में शी जिनपिंग पीएम मोदी के साथ शाम पांच बजे 'अजुर्न पेनांस', पांच बजकर 20 मिनट पर पांच रथ और पांच बजकर 45 मिनट पर शोर मंदिर जाएंगे. शी जिनपिंग सांस्कृतिक समारोह में शामिल होंगे और पीएम डिनर होस्ट करेंगे. इसके बाद रात नौ बजे होटल लौट जाएंगे.

अगले दिन 12 अक्टूबर को शी जिनपिंग सुबह नौ बजे महाबलीपुरम रवाना हो जाएंगे. यहां पीएम मोदी-शी जिनपिंग की द्विपक्षीय वार्ता होगी. इसके बाद शी जिनपिंग करीब एक बजे चेन्नई लौट आएंगे और इसके बाद दोपहर 2:20 पर चीन रवाना हो जाएंगे.

चीन दौरे पर गए इमरान को बड़ा झटका, चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत-पाकिस्तान मिलकर सुलझाएं कश्मीर मुद्दा

किन-किन विषयों पर होगी बात? विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि ये शिखर वार्ता दोनों नेताओं को द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के व्यापक मुद्दों पर बातचीत जारी रखने का अवसर प्रदान करेगी. मोदी-शी आतंकवाद के खिलाफ मुहिम पर बात करेंगे. वहीं दूसरी ओर सूत्रों ने बताया, ''मोदी-शी शिखर वार्ता में व्यापार, राजनीतिक संबंधों, आतंकवाद से निपटने के तरीकों पर चर्चा होगी.'' इसके साथ ही सीमा पर शांति और सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा होगी. सूत्रों ने कहा, ''चीन समेत सभी देशों ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अनुच्छेद 370 को हटाया जाना भारत का आंतरिक मसला है. इस मुद्दे पर चर्चा की कोई गुंजाइश नहीं है.''

यह वीडियो भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget