एक्सप्लोरर

चीन ने भारत को भड़काने वाले कदम उठाए, बाइडेन के खासमखास ने कहा- अमेरिका साथ देने को तैयार

US Report On China: अमेरिकी थिंक टैंक से बाइडेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि चीन को रोकने के लिए अमेरिका भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है.

US Think Tank Report On China: व्हाइट हाउस के एक टॉप अधिकारी ने कहा है कि भारत-चीन की सीमा पर बीजिंग ने उकसाने वाले कदम उठाए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के उप सहायक और इंडो पैसिफिक के समन्वयक कर्ट कैंपबेल ने दोहराया कि वॉशिंगटन नई दिल्ली के साथ अधिक निकटता के साथ काम करने को तैयार है.

वॉशिंगटन स्थित एक थिंक टैंक को कैंपबेल ने कहा कि भारत अमेरिकी गठबंधन का हिस्सा नहीं है और न ही होगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम करीबी सहयोगी नहीं होंगे. हमें उस भूमिका को समझने की जरूरत है जो वैश्विक मंच पर भारत एक महान राष्ट्र के रूप में निभाएगा. 

भारत-अमेरिका का रिश्ता बहुत मजबूत

अमेरिका में भारतवंशियों की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, भारत के साथ अमेरिका का संबंध पहले से ही बहुत मजबूत है और इसके लोगों का लोगों से संबंध शायद किसी भी देश से ज्यादा मजबूत है. हम इस सबंध को गहरा करना चाहते हैं.

अमेरिका के थिंक टैंक, 'सेंटर फॉर ए न्यू अमेरिकन सिक्योरिटी', ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत-चीन सीमा पर लगातार घुसपैठ और झड़पें हो रही हैं और इससे चौतरफा संघर्ष होने का खतरा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत-चीन की सीमा पर बढ़ती दुश्मनी का असर अमेरिकी भारत-प्रशांत रणनीति पर पड़ा है.

चीन के साथ तनाव के चलते भारत के सामने डबल चुनौती

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अधिकारियों का मानना ​​है कि चीन के साथ तनाव के चलते भारत को पाकिस्तान के साथ अपनी पश्चिमी सीमा और चीन के साथ पूर्वी सीमा पर डबल चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. इसके चलते भारत को संसाधनों को अधिक झोंकना पड़ रहा है.

कैंपबेल ने थिंक-टैंक से कहा, "चीन ने 5,000 मील की इस विशाल सीमा पर कुछ ऐसे कदम उठाए हैं, वे भारतीय दोस्तों के लिए भड़काने और चिंतिंत करने वाले हैं."

भारत की मदद के लिए अमेरिका को सलाह

रिपोर्ट में चीनी आक्रामकता को रोकने के लिए कई सुझाव भी दिए गए हैं जिनमें एक प्रमुख है कि अमेरिका को चीन के साथ भारत के सीमा विवाद और भारत-प्रशांत क्षेत्र में अन्य सहयोगियों के खिलाफ बीजिंग की आक्रामकता के मुद्दों को मुखरता से उठाना चाहिए. 

इसमें यह भी सिफारिश की गई है कि भारत को अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए अमेरिका जरूरी एडवांस मिलिट्री टेक्नोलॉजी की पेशकश करे और सैन्य उपकरणों के लिए साथ मिलकर उत्पादन और विकास की शुरुआत करे. इसमें भारत की समुद्री और नेवी को भी मजबूत करने में सहायता की बात कही गई है.

पाकिस्तान को सख्त संदेश

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान को संदेश दें कि संभावित भविष्य में भारत-चीन सीमा पर तनाव भड़कने की स्थिति में वह तटस्थ रहे. कैंपबेल ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध "21वीं सदी में संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध है."

यह भी पढ़ें

ट्रंप कर सकते हैं सरेंडर! केस की मंजूरी के बाद अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के पास क्या हैं ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget