एक्सप्लोरर

44 वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेट बनाने के ठेके से चीन को किया गया बाहर, ICF चेन्नई ने निकाला था टेंडर

चीन के टेंडर को रेलवे ने तीसरी बार रद्द किया है, इससे पहले चीन को हटाने के लिए रेल लाईन परियोजना का पूरा ठेका ही रद्द कर दिया गया था. चीन की साझा कंपनी को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद अब इस टेंडर के लिए सिर्फ़ दो ही कंपनियां मैदान में रह गई हैं.

नई दिल्ली: रेलवे ने वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेट को बनाने के लिए चीन की कंपनी के टेंडर को अयोग्य घोषित कर दिया है. वन्दे भारत के 44 ट्रेन सेटों को बनाने का टेंडर रेलवे की संस्था इंटिग्रल कोच फ़ैक्टरी (आईसीएफ़) ने जारी किया था. इस टेंडर में चीन की कंपनी सीआरआरसी ने भारत की कंपनी पायनियर इलेक्ट्रिक (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिल कर एक साझे उद्यम के रूप में बिड किया था.

इससे पहले भी चीन ने कोशिश की थी

वन्दे भारत के 44 ट्रेन सेटों को बनाने के लिए पिछले साल भी रेलवे ने टेंडर जारी किया था लेकिन तब चीन की कम्पनी ने टेंडर के नियमों के अनुसार अपने को ढालते हुए एक नई कम्पनी बना कर टेंडर किया था, जिसके चलते रेलवे ने वो टेंडर ही कैंसिल कर दिया था. नए सिरे से निकाले गए टेंडर में चीन ने एक बार फिर एक भारतीय पार्टनर के साथ मिलकर कोशिश की थी लेकिन इस बार फिर रेलवे ने अपने इस मेगा प्रॉजेक्ट से चीन को दूर कर दिया है.

मेधा को मिल सकता है टेंडर

चीन की साझा कम्पनी को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद अब इस टेंडर के लिए सिर्फ़ दो ही कंपनियां मैदान में रह गई हैं. ये कंपनियां हैं मेधा सर्वो ड्राइव्स और मेधा. इसके अलावा मेधा को देश की पहली दो वन्दे भारत ट्रेन सेट को आईसीएफ़ चेन्नई के साथ मिलकर काफ़ी कम क़ीमत में बनाने का अनुभव भी हासिल है.

इन ट्रेनों के डिब्बे रेलवे ख़ुद बनाएगा

क़रीब 1800 करोड़ रूपए के वन्दे भारत ट्रेन सेट प्रॉजेक्ट में जिस कम्पनी को टेंडर मिलेगा वो 44 ट्रेन सेटों को ऐसी स्थिति बना कर आईसीएफ़ को सौंपेगी जिसमें ट्रेन के डिब्बों निचला हिस्सा तो होगा लेकिन ऊपर का ढांचा नहीं होगा. ऊपरी ढांचे को आईसीएफ़ की देख रेख में रेलवे की तीनों कोच फैक्टरियों में बनाया जाएगा. इस वक़्त देश में चल रही पहली दो वन्दे भारत ट्रेन सेटों को आईसीएफ़ चेन्नई ने ही बनाया था. रेलवे ने फ़ैसला लिया है कि जल्द से जल्द इस प्रॉजेक्ट को पूरा करने के लिए मॉर्डन कोच फ़ैक्टरी राय बरेली , रेल कोच फ़ैक्टरी कपूरथला और इंटिग्रल कोच फ़ैक्टरी चेन्नई में वन्दे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन के डिब्बे बनाए जाएंगे.

कोलकाता: ममता बनर्जी ने कहा- विकास के सभी सूचकांकों पर बंगाल अन्य राज्यों से आगे, जानबूझकर पेश की गई निराशाजनक तस्वीर पंजाब: पुलिस ने पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए गिरायी गई AK47 राइफल और कारतूस बरामद की
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget