एक्सप्लोरर

पिछले कई महीनों से चीन में फंसा है भारतीय चालक दल, बीजिंग ने कहा- फंसने का LAC पर तनाव से नहीं कोई संबंध

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को नई दिल्ली में कहा कि चीन के जलक्षेत्र में दो पोत खड़े हैं जिनपर चालक दल के 39 भारतीय सदस्य सवार हैं.

चीन ने शुक्रवार को कहा कि चीनी बंदरगाहों पर फंसे दो पोतों पर सवार भारतीय चालक दल की स्थिति और भारत के साथ बीजिंग के तनावपूर्ण रिश्तों के बीच आपस में कोई संबंध नहीं है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को नई दिल्ली में कहा कि चीन के जलक्षेत्र में दो पोत खड़े हैं जिनपर चालक दल के 39 भारतीय सदस्य सवार हैं. इन पोतों को अपना माल उतारने की अनुमति नहीं दी गई है, जबकि कुछ अन्य पोत अपना माल उतार चुके हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘इस अभूतपूर्व स्थिति की वजह से चालक दल के सदस्य गंभीर तनाव का सामना कर रहे हैं.’’ श्रीवास्तव ने कहा कि मालवाहक पोत ‘एमवी जग आनंद’ चीन के हुबेई प्रांत के जिंगतांग बंदरगाह के पास गत 13 जून से खड़ा है और इसपर 23 भारतीय नाविक सवार हैं.

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अन्य पोत ‘एमवी अनस्तासिया’ चीन के काओफीदियान बंदरगाह के पास माल उतारने के इंतजार में 20 सितंबर से खड़ा है जिसपर चालक दल के रूप में 16 भारतीय सवार हैं. श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘बीजिंग स्थित हमारा दूतावास चीन के प्रांतीय और केंद्रीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और पोत को लंगर डालने या चालक दल को बदलने की अनुमति देने का आग्रह कर रहा है.’’

यह पूछे जाने पर कि क्या इस घटना का संबंध भारत और चीन के बीच तनावपूर्ण रिश्तों से है, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में आज कहा, ‘‘हम बार-बार कह चुके हैं कि पृथक-वास कदमों को लेकर चीन का स्पष्ट रुख है. इस संबंध में चीन भारतीय पक्ष के लगातार संपर्क में है और उनके आग्रह का जवाब दे रहा है तथा उनके लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक मैं समझता हूं, चीन पृथक-वास संबंधी खास शर्तों के पूरा होने पर चालक दल को बदलने की अनुमति देता है, लेकिन इस तरह के चालक दल परिवर्तन के लिए जिंगतांग बंदरगाह का नाम सूची में नहीं है.’’ वांग ने हालांकि, काओफदियान बंदरगाह पर चालक दल के 16 भरतीय सदस्यों के बारे में कोई जिक्र नहीं किया.

उन्होंने कहा, ‘‘विशिष्ट जानकारी के लिए आप सक्षम और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं.’’ वांग ने कहा, ‘‘इस बारे में कि क्या इसका द्विपक्षीय संबंधों से कोई लेना-देना है, मुझे नहीं लगता कि इसका आपस में कोई संबंध है.’’ भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर महीनों से सैन्य गतिरोध बरकरार है और इससे दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Exclusive: क्या CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में से हुई 215 की पहचान
Exclusive: CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में 215 की पहचान
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget