एक्सप्लोरर

चीन ने रोका कैलाश मानसरोवर का रास्ता, वापस लौटेंगे श्रद्धालु

नई दिल्ली: चीन ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को नाथुला के रास्ते से होकर जाने पर रोक दिया है. यात्रा के लिए दो जत्थे गंगटोक में रुके हैं. पहले जत्थे में 47 यात्री हैं जबकि दूसरे में 44 यात्री हैं जो सिक्किम की राजधानी गंगटोक के अलग-अलग होटल में रुके हैं.

सोनीपत के रहने वाले महेंद्र राठी गंगटोक के एक होटल में रुके हैं. महेंद्र का कहना है कि उन्हें आज यानि 24 तारीख को नारथुला पार कर जाना था लेकिन पता चला कि दरवाजा बंद हैं. महेंद्र को बताया गया है कि रविवार को इन्हें वापस दिल्ली जाना है.

चीन ने रोका कैलाश मानसरोवर का रास्ता, वापस लौटेंगे श्रद्धालु

वहीं बिजनौर के रहने वाले धर्मपाल सिंह ने बताया कि यहां बहुत सुविधा मिल रही है. उनका कहना है कि वह पहले भी नहीं जा पाए और अब दूसरी बार यहां आए लेकिन इस बार भी नहीं पहुंच पाए. धर्मपाल को इस बात का दुख है. उन्होंने घरवालों को बता दिया है कि वापस आ रहे हैं क्योंकि रास्ता बंद है.

एबीपी न्यूज़ ने सिक्किम पर्यटन निगम के चेयरमैन रूप नारायण राय से बात की. उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था 15 जून को आया था जिसमें 47 यात्री थे. वहीं दूसरा जत्था 20 जून को गंगटोक पहुँचा जिसमे 44 यात्री थे लेकिन वहां गेट नहीं खुला. फिलहाल वे सभी यात्रियों को सिक्किम के धार्मिक जगहों के दर्शन करवा रहे हैं. राय ने बताया कि हमारे पास विदेश मंत्रालय से चिट्ठी आई है कि रविवार को दोनों जत्थों को वापस दिल्ली भेजना है. विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि यात्रा को टाल दिया गया है. हालांकि वजह नहीं बताई गई है. उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को यहां अच्छी सुविधा दी जा रही है.

चीन ने रोका कैलाश मानसरोवर का रास्ता, वापस लौटेंगे श्रद्धालु

इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कुल 7 जत्थों के तकरीबन 350 लोग जाने थे. 8 अगस्त को आखिरी जत्थे को गंगटोक में रिपोर्ट करना था. चीन की तरफ से इजाज़त नही मिलने पर अभी यात्रियों की जाने की संभावना कम ही है क्योंकि दोनों जत्थों के 91 लोग रविवार को दिल्ली वापस जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget