एक्सप्लोरर

'चीन पूर्वी सेक्टर में लांघ रहा हमारी रेडलाइन'- ओवैसी का PM मोदी पर निशाना, पूछा- संसद में क्यों नहीं हो रही चर्चा

Asaduddin Owaisi ने कहा, 'अगर चीन हमारी सीमाओं पर कुछ कर रहा है तो देश और संसद इस पर चर्चा क्यों नहीं कर सकते? पीएम मोदी चुप क्यों है.'

Asaduddin Owaisi On PM Modi: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर (Tawang Sector) में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों में गतिरोध बना हुआ है. भारत में विपक्ष लगातार मोदी सरकार (Modi Government) को चीन के मुद्दे पर निशाना पर ले रहा है. अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा है कि हम चीन के मुद्दे पर संसद में चर्चा क्यों नहीं कर सकते?

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा, "अगर चीन हमारी सीमाओं पर कुछ कर रहा है तो देश और संसद इस पर चर्चा क्यों नहीं कर सकते? चीन के गलत कामों को छिपाने और ढंकने में सरकार की दिलचस्पी क्यों है? मोदी आधिकारिक सूचना और बहस का खंडन क्यों कर रहे हैं, वो समझ से परे हैं."

'मोदी की चुप्पी से...'

ओवैसी ने अगले ट्वीट में लिखा, "मोदी की चुप्पी से चीन से भारत की चुनौती दूर होने वाली नहीं है. जब तक वह देश को विश्वास में लेने की ताकत नहीं दिखाते, तब तक इस खतरे को नकारा नहीं जा सकता. आशा है कि यह आपकी रणनीति नहीं हो सकती मिस्टर पीएम साहब."


चीन पूर्वी सेक्टर में लांघ रहा हमारी रेडलाइन'- ओवैसी का PM मोदी पर निशाना, पूछा- संसद में क्यों नहीं हो रही चर्चा

'चीन हमारी रेडलाइन को लांघ रहा है'

AIMIM प्रमुख ओवैसी ने ट्विटर पर यह भी कहा कि "अब यह साफ हो गया है कि चीन पूर्वी सेक्टर में भी हमारी रेडलाइन को लांघ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों है? चीन और शी के बारे में ऐसा क्या है जो मोदी को इतना खामोश कर देता है?"

9 दिसंबर को हुई थी झड़प

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने सोमवार (12 दिसंबर) को बताया था कि भारतीय और चीनी सैनिकों की तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास एक स्थान पर 9 दिसंबर को झड़प हुई थी, जिसमें "दोनों पक्षों के कुछ जवान मामूली रूप से घायल हो गए."


चीन पूर्वी सेक्टर में लांघ रहा हमारी रेडलाइन'- ओवैसी का PM मोदी पर निशाना, पूछा- संसद में क्यों नहीं हो रही चर्चा

इस झड़प के बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संसद में बताया था कि चीन के सैनिकों ने 9 दिसंबर को तवांग सेक्टर में यांग्त्से क्षेत्र में यथास्थिति बदलने का एकतरफा प्रयास किया, जिसका भारत के जवानों ने दृढ़ता से जवाब दिया और उन्हें लौटने के लिए मजबूर किया.

ये भी पढ़ें- तवांग में भारत-चीन की झड़प के बाद बुमला में हुई फ्लैग मीटिंग, नियंत्रण में हालात, ईस्टर्न कमांड चीफ बोले- PLA ने की थी घुसपैठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया', मैसूर में बोले पीएम मोदी
'युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया', मैसूर में बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget