एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव, सदन में हंगामा, 29 तक कार्यवाही स्थगित

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने आज विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया. इस दौरान सदन में खूब हंगामा देखने को मिला. स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर तक कर दिया.

Confident Motion In Punjab Assembly: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया. कई दिनों तक चले विवाद के बाद राज्यपाल ने रविवार को विधानसभा का सत्र मंगलवार को बुलाने की अनुमति दे दी थी. हालांकि, जैसे ही मान ने विश्वास प्रस्ताव पेश करने के अपने फैसले का खुलासा किया तो विपक्ष ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की तीखी आलोचना की. विश्वास प्रस्ताव के पेश होते ही सदन में हंगामा भी शुरू हो गया.

प्रताप सिंह बाजपा ने सरकार को घेरा

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य विधानसभा के नियमों और विनियमों और पिछले सप्ताह राज्यपाल के इनकार का हवाला देते हुए सरकार के कदम की निंदा की. वहीं बीजेपी विधायक अश्विनी शर्मा और जंगी लाल महाजन ने सदन से वॉकआउट किया. वे इस बात का विरोध कर रहे थे कि पार्टी से किसी को भी कार्य सलाहकार समिति में शामिल नहीं किया गया था.

कांग्रेस विधायकों को किया सदन से बाहर

बाद में, लगातार हंगामे के बीच अध्यक्ष ने मार्शलों को कार्यवाही में बाधा डालने के लिए सभी 15 कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर करने के लिए कहा, क्योंकि मान ने सख्त कार्रवाई की मांग की. 117 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 18 सदस्य हैं.

3 अक्टूबर तक बढ़ाया गया सत्र

सत्तारूढ़ आप विधायक भी कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाते दिखे. इस बीच, बीजेपी ने अपने पंजाब मुख्यालय के बाहर विधानसभा का समानांतर मॉक सत्र आयोजित किया. आपको बता दें कि विधानसभा सत्र अब 3 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है. कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया. गुरुवार, शुक्रवार और सोमवार को सदन की बैठक होगी.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली सरकार बनाम LG मामला: ट्रांसफर-पोस्टिंग पर किसका होगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट 9 नवंबर से करेगा सुनवाई

PM Modi Gujarat Visit: 29 और 30 सितंबर को गुजरात में होंगे पीएम मोदी, सूरत और भावनगर में रोड शो की तैयारी, यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget