एक्सप्लोरर

मुस्लिम ठेकेदारों को 4% आरक्षण, CM-विधायकों की सैलरी दोगुनी, कर्नाटक विधानसभा में बिल पास

Karnataka CM-MLA Salary: कर्नाटक में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सैलरी अब दोगुनी हो गई है, इसको लेकर विधानसभा में बिल पास हो गया है.

Karnataka CM-MLA Salary: कर्नाटक में मुख्यमंत्री और विधायकों की सैलरी अब दोगुनी हो गई है. सिद्धारमैया सरकार विधानसभा में बिल लेकर आई थी, जो विधानसभा में पास हो गया है. इसके साथ ही मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर में चार फीसदी आरक्षण देने वाला बिल भी विधानसभा में पास हो गया. 

मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स के आरक्षण को लेकर कर्नाटक विधानसभा में काफी हंगामा हुआ. विपक्ष ने इस बिल का विरोध किया, लेकिन सिद्धारमैया सरकार ने बिल को सदन से पास करवाकर मुस्लिम ठेकेदारों को सरकारी टेंडरों में चार फीसदी आरक्षण सुनिश्चित कर दिया है. सरकारी टेंडर की अधिकतम सीमा दो करोड़ रुपये रखी गई है. हंगामे के बाद कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया.

कर्नाटक के सीएम की कितनी होगी सैलरी?

विधानमंडल वेतन, पेंशन और भत्ते (संधोधन) अधिनियम, 2025 बिल के पास होने के बाद अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री का वेतन 75 हजार रुपये से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये प्रति महीने और मंत्रियों की सैलरी 60 हजार से बढ़ाकर 1.25 लाख हो जाएगी. इनके साथ ही कर्नाटक के विधायकों को भी अब 40 हजार से बढ़कर 80 हजार रुपये सैलरी मिलेगी. विधानसभा और विधान परिषद के सभापति के वेतन में बढ़ोतरी की गई है. उनका वेतन अब 75 हजार रुपये महीने से बढ़कर 1.25 लाख रुपये हो गया है. 

सैलरी के अलावा बढ़ेंगे कई भत्ते

इस बिल में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के साथ-साथ विधान परिषद के उपसभापति, विधानसभा उपाध्यक्ष, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, सत्ता पक्ष और विपक्ष के चीफ व्हिप सैलरी के और उन्हें मिलने वाले भत्तों में भी बढ़ोतरी का प्रावधान है. जनप्रतिनिधियों के भोजन, मकान और यात्रा से लेकर तमाम भत्तों की राशि बढ़ाई गई है. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट जज के घर नोटों का ढेर मिलने पर राज्यसभा में बवाल, 55 सांसदों ने पत्र लिखकर कर दी यह डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget